
Personality traits of long second toe: हर इंसान के शरीर का आकार, बनावट और रंग अलग होता है, जो उन्हें अलग बनाता है। इसी तरह से पैर की उंगलियां, खासकर अंगूठे के पास वाली उंगली जिसे सेकंड टो फिंगर कहा जाता है अगर यह अंगूठे से लंबी हो, तो इसे Morton’s Toe या Greek Foot कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इसके कई मतलब होते हैं। आइए जानते हैं पैर की दूसरी उंगली बड़ी होने की क्या खासियत होती है और इन लोगों में कैसी क्वालिटी पाई जाती हैं।
पैर की बड़ी उंगली होने की खासियत (What long second toe says about you)
लीडरशिप क्वालिटी
जिन इंसानों के पैरों की दूसरी उंगली अंगूठे से लंबी होती है। ऐसे लोग स्वाभाविक रूप से लीडरशिप क्वालिटी वाले व्यक्ति होते हैं। ये दूसरों को मोटिवेट करने में मदद करते हैं और इन्हें सेल्फ डिसीजन लेना पसंद है।
क्रिएटिव और इमोशनल होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों के पैर की उंगली अंगूठे से बड़ी होती है, ऐसे लोगों की सोच बहुत क्रिएटिव होती है। वे पेंटिग, सिंगिंग, डांसिंग और राइटिंग में रुचि रखते हैं। भावनात्मक रूप से काफी इमोशनल होते हैं और रिश्ते को लेकर सेंसटिविटी होते हैं।
जिद्दी होता है ऐसे लोगों का स्वभाव
जिन लोगों के पैर की उंगली लंबी होती है, ऐसे लोग अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। कई बारे इन्हें जिद्दी भी माना जाता है। ये आसानी से किसी बात को नहीं मानते हैं और तर्क वितर्क के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचते हैं।
सास करती है बेहद प्यार
कहा जाता है कि जिन लड़कियों के पैरों की उंगली अंगूठे से लंबी होती है, उन्हें सास का बहुत प्यार मिलता है और ससुराल में इनका मान सम्मान होता है।
स्ट्रांग पर्सनैलिटी वाले व्यक्ति
जिन लोगों के पैरों की उंगली अंगूठे से बड़ी होती है उनकी पर्सनैलिटी अट्रैक्टिव होती है। ये दूसरे लोगों को प्रभावित करते हैं और आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होते हैं।
क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik shastra foot prediction)
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर की उंगली अंगूठे से बड़ी होना एक शुभ संकेत माना जाता है। महिलाओं की यदि पैर की उंगली अंगूठे से बड़ी है तो उन्हें घर का मुखिया और निर्णायक भूमिका में देखा जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.