ब्रुनेई दौरे पर PM मोदी, बहुत खूबसूरत हैं इस देश की 6 जगह

Brunei Travel: ब्रुनेई, दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित एक छोटा सा देश है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया दौरे के बाद, ब्रुनेई पर्यटकों के लिए और भी अधिक आकर्षक बन गया है। 

 

Anshika Tiwari | Published : Sep 3, 2024 8:40 AM IST / Updated: Sep 04 2024, 10:59 AM IST

ट्रेवल डेस्क। पूरी दुनिया में इस वक्त ब्रुनेई(Brunei) की चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ब्रुनेई दौरे (PM Modi Brunei Trip) पर हैं। जियो पॉलिटिक्स के हिसाब से प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरान अहम है, क्योंकि इससे पहले कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री ब्रुनेईनहीं गया है। बता दें, ब्रुनेई से भारत के हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं। देश में ब्रुनेई समुदाय के सैकड़ों लोग रहते हैं। जबिक ब्रुनेई में भारतीयों की संख्या लगभग 14 हजार के आसपास है। ब्रुनेई में डॉक्टरों और टीचर के पेशे में भारतीयों का दबदबा है। ऐसे में आप भी ब्रुनेई की यात्रा कर सकते हैं। यहां पर लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं बल्कि राजशाही तंत्र है। ब्रुनेई के राजा हाजी हसनल बोल्कैया हैं। जो अपने अमीरियत और अजीबो-गरीब शौक के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसे में अगर आप भी राजाओं का शासन देखने चाहते हैं तो ब्रुनेई की ट्रिप प्लान करें।

घूम आएं द्वीप देश ब्रुनेई

Latest Videos

दक्षिण पूर्वी एशिया स्थित ब्रुनेई काफी छोटा है। इससे बड़े तो भारत के सिक्कम और गोवा हैं। ये बोर्निया द्वीप में स्थित है। ये देश कुल 5765 स्क्वायर में पैला हुआ हैं। यहां पर साढ़े चार लाख की आबादी रहती हैं। जहां 2 लाख लोग तो केवल राजधानी बंदर सेरी में रहते हैं। ये देश प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना है। आप यहां पर कई शानदारों जगहों की सैर कर सकते हैं।

1) उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद ( Omar Ali Saifuddien Mosque)

ब्रुनेई एक इस्लामिक कंट्री है। देश की राजधानू सेरी बेगवान में स्थित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद को दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में गिना जाता है। जिसका निर्माण 1958 में किया गया था। ये मस्जिद चारो ओर से झील से घिरी हुई है। ब्रुनेई घूमने आए टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं। मस्जिद तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। यहां पर नाव से आना पड़ता है।

2) द नेशनल स्क्वायर(The National Square)

द नेशनल स्क्वायर कई एकड़ में फैला पार्क है। जहां कई बड़े-बड़े मूर्तियां स्थित हैं। यहां पर अक्सर राजपरिवार से जुड़े फंक्शन आयोजित किये जाते हैं। जैसे राजा का जन्मदिन, ब्रुनेई का राष्ट्रीय दिवस। इन सभी मौकों पर यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।

3) कम्पोंग अयेर (Kampong Ayer)

कम्पोंग अयेर ब्रुनेई नदी के दोनों किनारों पर 30 स्टिल्ट हाउस गांव हैं। जिसे ऐयर वाटर विलेज के नाम से जाना जाता है। यहां की जनसंख्या 32 हजार के करीब है। अगर आप ब्रुनेई का ट्रेडिशनल कल्चर देखना चाहते हैं तो यहां आ सकता है। गांव की नाइट लाइफ 5 दशक से भी ज्यादा पुरानी है। शाम के वक्त ये गांव और भी ज्यादा हसीन लगता है। आप नदी के किनारे पर खड़े होकर गांव की सुंदरता निहार सकते हैं। यहां पर कई रेस्टोरेंट और हार्बर भी मिल जाएंगे।

4) उलु टेम्बुरोंग राष्ट्रीय उद्यान (Ulu Temburong National Park)

उलु टेम्बुरोंग राष्ट्रीय उद्यान 500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। जो हरे भरी पहाड़ियों के साथ ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। ये जगह एडवेंचर्स लवर के लिए बेस्ट हैं। आप यहां पर घुमावदार सड़कों का मजा उठा सकते हैं। यहां पर राफ्टिंग और सर्फिंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज भी होती है। अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहते हैं यहां आ सकते हैं।

5) हसनल बोल्किया मस्जिद ( Hassanal Bolkiah Mosque)

हसनल बोल्किया मस्जिद ब्रुनेई की सबसे बड़ी मस्जिद है। मंदिर की स्थापत्य शैली बहुत आधुनिक है, और रात में रोशनी के नीचे यह और भी अधिक चमकदार और सुंदर दिखाई देती है। अगर इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे विजिट कर सकते हैं।

6) रॉयल रंगीला म्यूजियम ( Royal Regalia Museum)

रॉयल रंगीला म्यूजियम अन्या संग्राहलयों के अपेक्षा काफी अलग है। यहां पर देश के इतिहास के साथ ब्रुनेई राजा को तोहफे में मिलने वाले उपहारों की दुकान लगाई लगी है। खास बात ये है कि इस म्यूजियम का स्टाफ स्थानीय भाषा में नहीं बल्कि फर्राटेदार इंग्लिश में बात करते हैं। अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो ये म्यूजियम वीजिट करें।

ये भी पढ़ें- वीजा का झंझट नहीं, करें भारत से सिर्फ 75 मिनट की दूरी पर स्थित इस देश की सैर !

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया