प्रियंका चोपड़ा ने पहना ‘Vim बार साइज’ एमराल्ड नेकलेस, नीता अंबानी की आई याद

Published : May 06, 2025, 03:18 PM IST
 Priyanka Chopra

सार

Priyanka Chopra Necklace in Met Gala 2025: मेट गाला की शाम प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर जब एंट्री ली, तो उनके ड्रेस के साथ-साथ नेकलेस पर लोगों की निगाहें टिक गईं। उन्हें देखकर नीता अंबानी का शानदार हार याद आ गया।

Priyanka Chopra Necklace in Met Gala 2025: 5 मई की शाम मेट गाला में जब प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई तो हर कोई उनके फैशन का कायल हो गया। उन्होंने ड्रेस और ज्वेलरी के शानदार मेल को रेड कार्पेट पर दिखाया। उनके गले का हार देखकर हर किसी को नीता अंबानी के जड़ाऊ हार की याद आ गई।

241 कैरेट का एमराल्ड नेकलेस

प्रियंका ने इस साल मेट गाला में Olivier Rousteing के डिज़ाइन की गई व्हाइट हॉल्टर-नेक ड्रेस पहनी थी। जिस पर ब्लैक पोल्का डॉट्स बने थे। साथ ही उन्होंने वाइड ब्रिम ब्लैक हैट पहनी थी। लेकिन सबकी नजरें Bulgari ब्रांड के भारी-भरकम एमराल्ड डायमंड नेकलेस पर अटक गईं। एमराल्ड का साइज Vim  बार साइज साबुन जितना था। इसके साथ पीसी ने अपने स्किन टोन के अनुसार मेकअप किया था और डार्क लिपस्टिक से लुक कंप्लीट किया था। 

नीता अंबानी के हार की आई याद

 यूएस में रहने वाली इन्फ्लुएंसर जूलिया चाफे जो अंबानी फैमली की लग्ज़री ज्वेलरी पर कंटेंट बनाती हैं, उन्होंने इसे एमराल्ड ब्रिक्स कहा। इसके साथ ही इसकी तुलना नीता अंबानी (Nita Ambani) के जामनगर लुक से की। जिसमें उन्होंने साड़ी के साथ एमराल्ड की हैवी नेकलेस पहना था। हालांकि उनके हार में कई एमराल्ड और डायमंड जड़े थे, लेकिन का एमराल्ड बहुत ही बड़ा था। इसके साथ ही जूलिया ने कहा,'स्प्रिंग के लिए पोल्का डॉट्स या बटर यलो नहीं, असली ट्रेंड है ब्रिक-साइज़ एमराल्ड।' उन्होंने इसे Met Gala की सबसे बेहतरीन ज्वेलरी में से एक बताया।

 

 

निक जोनस के साथ ग्लैमरस एंट्री

बता दें कि प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी पहुंचे, जिन्होंने ब्लैक स्लैक्स, ऑफ-व्हाइट शर्ट और एक स्टाइलिश स्कार्फ के साथ क्लासी लुक कैरी किया। दोनों की जोड़ी एक बार फिर कमाल की लग रही थीं। प्रियंका अब तक पांच बार मेट गाला का हिस्सा बन चुकी हैं, और यह निक के साथ उनकी चौथी कपल एंट्री थी।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन