Met Gala में छाया भारत, खास केरल से मंगवाई ये चीज

Published : May 06, 2025, 03:08 PM IST
Met Gala carpet design

सार

Met Gala 2025 Carpet: Met Gala 2025 में केरल की एक डिजाइन फर्म ने इको-फ्रेंडली ब्लू कारपेट डिज़ाइन किया। यह कारपेट चर्चा का विषय बना और भारतीय शिल्पकला की वैश्विक पहचान बढ़ाई।

हर साल Met Gala का मंच, फैशन की कल्पनाओं का महोत्सव बनता है। जहां ग्लैमर, थीम और क्रिएटिविटी के रंग बिखरते हैं। यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि ग्लोबल फैशन की दिशा तय करने वाला पल होता है। लेकिन इस बार की Met Gala में कुछ अलग था इसमें सिर्फ ग्लैमर नहीं, भारत की सांस्कृतिक सौंदर्यता और शिल्प की झलक भी नजर आई। Met Gala 2025 की सबसे चर्चित और तस्वीरों में सबसे ज्यादा कैद होने वाली चीज रही उसका ब्लू कारपेट, जो पहली बार पूरी तरह इको-फ्रेंडली फ्लोरल थीम पर आधारित था। लेकिन सबसे गर्व की बात ये रही कि इस कारपेट को डिजाइन किया है भारत के केरल की एक स्थानीय डिजाइन फर्म ने — जो अब एक ग्लोबल आइडेंटिटी बन चुकी है।

इको-फ्रेंडली सजावट की झलक

Met Gala 2025 का थीम प्रकृति और टिकाऊ फैशन पर फोकस हैं। ऐसे में भारत की यह डिजाइन फर्म आयोजन के लिए एक ऐसा ब्लू कारपेट लेकर आई जो न सिर्फ आंखों को सुकून देने वाला था, बल्कि पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित भी। इसे फूलों, जूट और रिसाइकल सामग्री से तैयार किया गया था। यह कारपेट सजावट का हिस्सा नहीं बल्कि एक सोच का है कि कैसे फैशन और पर्यावरण साथ चल सकते हैं।

भारतीय डिजाइन की वर्ल्डवाइड चर्चा

भारत न सिर्फ टेक्सटाइल और ट्रेडिशन का देश है, बल्कि इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी में भी सबसे आगे है। केरल की इस फर्म ने न सिर्फ कारपेट बनाया बल्कि Met Gala की एंट्री गैलरी को भी सजाया, जिसमें फ्लोरल और बोटैनिकल एलिमेंट्स का शानदार उपयोग किया गया। इसमें भारतीय शिल्प का बेजोड़ मेल देखने को मिला जो पारंपरिक होते हुए भी पूरी तरह ट्रेंडी नजर आया। इंटरनेशनल मीडिया ने इस काम की जमकर तारीफ की।

भारत की क्रिएटिव इंडस्ट्री को मिला नया मुकाम

इस प्रोजेक्ट में शामिल भारतीय डिजाइन टीम ने इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया। यह दिखाता है कि भारत की क्रिएटिव इंडस्ट्री अब केवल घरेलू मंचों तक सीमित नहीं, बल्कि ग्लोबल आइकन बन रही है। वाकई Met Gala 2025 ने भारत को फिर से यह जताने का मौका दिया कि शिल्प और सौंदर्य का जबरदस्त संगम अगर कहीं है—तो वह भारत में है। ये पहल, फैशन इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क बन सकती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन