घर में लगाएं ये 7 तरह की पेटिंग, धन और ज्ञान की नहीं होगी कमी

Published : Sep 19, 2024, 01:47 PM IST

हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर में लक्ष्मी-सरस्वती और शक्ति तीनों देवियों का वास हो। इसके लिए वो हर संभव कदम उठाते हैं। हम आपको यहां पर 7 ऐसी पेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे घर में लगाने से सुख-शांति और समृद्धि तीनों आपके घर में आती है।

PREV
18

लाइफस्टाइल डेस्क. नए घर में अगर आप अपने जा रहे हैं तो वास्तु के कुछ नियम को जरूर फॉलो कीजिए। जिससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। हम आपको यहां पर 7 ऐसे पेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप घर में लगाकर खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इसके लगाने से घर में किसी चीज की कमी नहीं आती है।

28

7 घोड़ों की पेटिंग

7 घोड़ों की पेटिंग भी घर में ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। एक ही दिशा में दौड़ने वाले 7 सफेद घोड़ों की पेटिंग लेकर आएं। करियर में सफलता हासिल करने, धन को घर में लाने और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए इस पेटिंग को घर में लगाना चाहिए।ऋग्वेद में जिक्र है कि कैसे सूर्य पुत्र भगवान ने 7 भव्य घोड़ों द्वारा संचालित रथ चलाया।

38

उगते सूरज की पेंटिंग

वास्तु के मुताबिक सूर्योदय की पेटिंग नए मौके और उन्नति का प्रतीक है। इसे पूरब दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। उगते सूरज की पेटिंग लगाने से घर में एक पॉजिटिव एनर्जी का भी संचार होता है।

48

मोर की पेंटिंग

मोर सुंदरता और ऐश्वर्य का प्रतीक है। इसे घर में रखने से संपत्ति और समृद्धि आती है। मोर पंख की आकृति भगवान कृष्ण का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि मोर पक्षी भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय उर्फ ​​भगवान सुब्रह्मण्य का वाहन है। मोर की पेटिंग सुंदरता के साथ-साथ घर में खुशहाली लाती है।

58

 हाथी की पेंटिंग

हाथी सौभाग्य और राजसी जीवन का प्रतीक माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में लगाना धन की बढ़ोतरी के लिए शुभ माना जाता है।

68

झरना की पेंटिंग

झरने की पेंटिंग लगाने से भी घर में धन की कभी कमी नहीं आती है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी संचार होता है। यह मन में एक सुकून की भावना पैदा करती है। गंगा नदी को अक्सर भगवान शिव के सिर से निकलते झरने के रूप में चित्रित किया जाता है।

78

बहते पानी की पेंटिंग

बहता हुआ पानी समृद्धि और धन के प्रवाह का प्रतीक है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती है।

88

भगवान गणेश की पेंटिंग

गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है। उनकी पेंटिंग को घर के मुख्य हॉल में लगाना सभी प्रकार के कष्टों को दूर करता है और आर्थिक समृद्धि लाता है।

और पढ़ें:

करवा चौथ में अधूरा न रह जाए श्रृंगार, 600 रु में भर लें Makeup Kit

साड़ी या लहंगा? Halter Neck Blouse हर ड्रेस पर चमकेगा, चुनें ये डिजाइन

Recommended Stories