
Hair Care Tips: बाल किसी भी इंसान की पर्सनालिटी का अहम हिस्सा होते हैं और इनका सफेद होना कई बार आत्मविश्वास को कम कर सकता है। अक्सर ऐसा होता है कि अचानक किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का प्लान बन जाता है, लेकिन बालों को कलर करने का वक्त नहीं होता। ऐसे में सफेद बाल परेशानी का कारण बन जाते हैं। तो चलिए, हम आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप बिना डाई किए ही अपने ग्रे हेयर को छुपा सकते हैं।
कॉफी ना सिर्फ एनर्जी देती है, बल्कि यह सफेद बालों को छुपाने में भी मददगार हो सकती है। एक कप पानी में 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी डालकर उबालें, ठंडा होने पर इसे स्प्रे बोतल में भरें और बालों पर छिड़कें। यह बालों को ब्राउन टिंट देगा और सफेद बाल कम नजर आएंगे।
चुकंदर से भी अपने सफेद बालों को कवर कर सकते हैं। चुकंदर को उबालकर ठंडा होने दें। स्प्रे बोतल में भरकर इसे बालों पर करें। इससे सफेद बाल को हल्का रेड टोन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:Rakhi Mehndi Design: राखी के लिए 7 बैक हैंड मेहंदी, हर भाभी और बहन के लिए परफेक्ट
आजकल बाजार में हेयर पाउडर हर कलर में मिलने लगे हैं। अगर आपके पास ये है तो अपने बालों पर लगाकर अपने ग्रे हेयर को छुपा सकते हैं। अगर नहीं है तो फिर आईशैडो का यूज कर सकती हैं। बालों से मिलता-जुलता मैट आईशैडो है, तो उसे ब्रश की मदद से जड़ों पर हल्के हाथों से लगाएं। यह तरीका तुरंत असर दिखाता है और बाल नेचुरली ब्लेंड हो जाते हैं।
बाजार में कई ब्रांड्स के टेंपरेरी हेयर कलर मस्कारा या रूट टचअप स्टिक आते हैं। बस बालों पर ब्रश करें और सफेद बाल मिनटों में गायब हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:Monsoon Hair Care Tips:फ्रिजी बालों के लिए बनाएं 5 DIY हेयर मास्क
कलर स्प्रे या हेयर फाइबर पाउडर बालों को घना भी दिखाते हैं और सफेद बाल भी छुपाते हैं। ये वाटरप्रूफ भी होते हैं और तुरंत असर दिखाते हैं।
आजकल बाजार में टिंटेड ड्राई शैम्पू आते हैं, जो तेल भी सोखते हैं और बालों को हल्का कलर भी दे देते हैं। सफेद बालों को ब्लेंड करने के लिए बेस्ट है। अच्छे ब्रांड का ड्राई शैंपू खरीद कर अपने पास रखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.