
लाइफस्टाइल डेस्क : हाल ही में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में दुनिया के मशहूर ब्रांड dior के फॉल 2023 रेडी-टू-वियर कलेक्शन को लॉन्च किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। साथ ही मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी इस प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान ननद-भाभी का एक अलग अंदाज नजर आया और दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
भाभी संग नजर आई ईशा अंबानी
इंस्टाग्राम पर _ishaambanipiramal नाम से बने पेज पर ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की गई है। इन तस्वीरों में ननद-भाभी एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ईशा कभी राधिका को गले लगाती दिखीं, तो कभी दोनों हंसती हुई नजर आईं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हो रही है और हजारों लोग इसे अब तक लाइक कर चुके हैं।
ऐसा रहा ननद भाभी का लुक
इन तस्वीरों में ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के लुक की बात की जाए तो ईशा ने जहां फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस कैरी की थी और इसके साथ अपने बालों को ओपन रखा है। साथ ही Dior के छोटे हैंड बैग के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। वहीं, राधिका मर्चेंट व्हाइट आउटफिट पहने एकदम अप्सरा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। नो मेकअप लुक और बालों में पोनी बनाए राधिका काफी स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने भी एक छोटा सा स्टेटमेंट मिनी Dior बैग कैरी किया है। ईशा और राधिका दोनों ने लॉन्ग डांगलर्स एसेसरीज के रूप में चुना और बहुत ही सटल और मिनिमल मेकअप किया।
बता दें कि डायर (Dior) का मुंबई शो, चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट लेबल जेडई के सहयोग से भारत में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली भारतीय कारीगरों की डिजाइंस का प्रदर्शन करना था। इस साल के फैशन इवेंट में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सितारों ने शिरकत की।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.