
नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट खूब सुर्खियों में हैं। जुलाई 2024 में राधिका अपने मंगेतर अनंत अंबानी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कपल ने जनवरी 2023 में एक-दूसरे से सगाई की थी और उनके प्री-वेडिंग में 15 फरवरी 2024 को लगन लखवानु सेरेमनी का आयोजन हो चुका है। इन सबके बीच, हमें बार-बार दुल्हन राधिका मर्चेंट की प्यारी झलकियां देखने को मिल रही हैं। अब हाल ही में वो अपनी करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुई थीं, जिसके संगीत सेरेमनी के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
बाबूजी जरा धीरे चलो गाने पर नाचीं राधिका मर्चेंट
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में राधिका मर्चेंट पूरी तरह से सेरेमनी का आनंद लेती दिख रही हैं। उनको अपनी फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस करते हुए ब्राइड्समेड्स गोल सेट करते देखा जा सकता है। वीडियो में राधिका 'बाबूजी जरा धीरे चलो' गाने की बीट्स पर कदम मिलाते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा होने वाली दुल्हन की खुशी भी देखते ही बन रही है। लेकिन इन सबके बीच राधिका के एथनिक लहंगा आउटफिट ने सबका ध्यान खींच लिया है।
राधिका मर्चेंट ने रिपीट किया पुराना लहंगा
अपनी दोस्त की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए, राधिका ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का एक शानदार लहंगा चुना। उनके लहंगे में हर तरफ मल्टी कलर प्रिंट थे। इसके साथ उन्होंने काले रंग का मखमली ब्लाउज स्टाइल किया था, जिसमें आस्तीन और नेकलाइन पर सुनहरे गोटा का काम था। हालांकि राधिका ने यही लहंगा साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में भी पहना था।
इसमें कोई शक नहीं है कि राधिका मर्चेंट इस लहंगे में फिर से बहुत ही कमाल की लग रही थीं। भले ही उन्होंने लहंगा रिपीट किया था लेकिन इसे कैरी करने का तरीका वाकई स्टनिंग था। फ्रेंड की वेडिंग में राधिका ने अपने लुक को बिल्कुल कम एक्सेसरीज के साथ पूरा किया था। इसके अलावा, उन्होंने मिनिमल मेकअप चुना था। जिसमें लाल ब्लश, न्यूड लिपस्टिक, आईलाइनर स्ट्रोक और खुले बालों वाली हेयर स्टाइल चुनी थी।
और पढ़ें- अनुष्का का अपने बेटे के नाम से अनोखा कनेक्शन, जानें बेटी से कैसे जुड़ा है विराट के तार
क्योंकि सास भी कभी बहू थी! Nita Ambani ने 1 फैशन की बारीकी से सबको छोड़ा पीछे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.