अनुष्का का अपने बेटे के नाम से अनोखा कनेक्शन, जानें बेटी से कैसे जुड़ा है विराट के तार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। जिसका खास कनेक्शन अनुष्का से है।

Nitu Kumari | Published : Feb 21, 2024 4:47 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (anushka sharma virat kohli ) दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। 15 फरवरी को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे एक बेबी बॉय का वेलकम किया। दोनों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए ये खुशखबरी दुनिया के सामने रखी। जन्म के साथ ही कपल ने अपने बच्चे का बड़ा यूनिक नाम रखा है। वामिका के छोटे भाई का नाम उन्होंने अकाए (akaay) बताया है। जिसका एक खास मतलब होता है। इतना ही नहीं अनुष्का से इस नाम का खास कनेक्शन भी जुड़ा है।

अकाय का मतलब

अकाय शब्द हिंदी शब्द 'काया' से बना है। जिसका अर्थ शरीर होता है। अकाय का मतलब होता है जो निराकार हो। ऐसा व्यक्ति जो अपने भौतिक शरीर से कहीं अधिक है। तुर्की में अकाय का मतलब 'चमकता हुआ चांद' होता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी धार्मिक प्रवृति के हैं। इसलिए अपने बच्चों का नाम काफी सोच समझकर रखते हैं। बेटी वामिका का नाम भी दुर्गा से संबंधित है।

अकाय का अनुष्का से कनेक्शन

अनुष्का और विराट अपने बच्चों के नाम से खुद को जोड़ते हैं। मसलन विराट ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। जिसमें व अक्षर उनकी बेटी से जुड़ा है। वामिका का नाम विराट के समान अक्षर यानी वी से शुरू होता है। उनके बेटे का नाम अकाय अनुष्का के समान अक्षर यानी ए से शुरू होता है। मतलब बेटा और बेटी के नाम का पहला अक्षर अनुष्का और विराट से जुड़ा है।

 

 

फैंस को ऐसे दी खुशखबरी

कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दूसरे बच्चे की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा,'भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया। हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्त में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। प्यार और आभार।" फैंस उन्हें दूसरे बच्चे के जन्मदिन पर ढेर सार प्यार और बधाई दे रहे हैं।

और पढ़ें:

राधिका-श्लोका Vs कृशा शाह,अंबानी की 3 बहुएं कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा

जीरो फिगर और पतली कमर! पहनें Vrushika Mehta से 8 ट्रेंडी ट्रेडिशनल

 

Share this article
click me!