Published : Aug 29, 2023, 01:54 PM ISTUpdated : Aug 29, 2023, 01:58 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क: कोई भी हिंदू त्योहार पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन के दिन अपने घर के आंगन में खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इन डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं...
रक्षाबंधन के मौके पर अगर आपका भाई आपके घर आ रहा है, तो आप उसके स्वागत के लिए घर के आंगन में खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। रक्षाबंधन के दिन रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है।
210
रक्षाबंधन इंस्पायर्ड रंगोली में आप इस तरह से राखी की डिजाइन बनाकर भी रंगोली बना सकते हैं। ये बहुत यूनिक लगेगी।
310
भाई के स्वागत के लिए आप इस तरह के गिफ्ट बॉक्स और राखी की डिजाइन वाली रंगोली भी घर के आंगन में बना सकते हैं।
410
राउंड शेप रंगोली घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगती है। जैसे इस रंगोली में सुंदर सी डिजाइन बनाई गई है और एक चम्मच की मदद से इन फूलों को डिजाइन दिया गया है।
510
राखी से इंस्पायर्ड इस तरह की राखी डिजाइन भी आप रंगोली में बना सकते हैं। यह आपके घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगेगी।
610
रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप क्यूट सी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इस तरह का कार्टून कैरेक्टर बनाकर हैप्पी राखी लिख सकते हैं।
710
घर के आंगन या बालकनी में रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह की रंगोली भी बहुत खूबसूरत लगती है। जिसमें बीच में रक्षाबंधन लिखा है और एक तिलक भी बनाया गया है और दीए लगाकर इस रंगोली को पूरा किया गया है।
810
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार रात को मनाया जाएगा। ऐसे में आप दीए और फूलों से भी खूबसूरत सी रंगोली अपने घर के आंगन में या घर के अंदर भी बना सकते हैं।
910
रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह की राउंड शेप रंगोली भी बहुत खूबसूरत लगेगी। जिसमें बीच में रक्षाबंधन लिखा हुआ और एक पान के पत्ते पर राखी की डिजाइन बनाई हुई है।
1010
रक्षाबंधन के मौके पर आप घर के आंगन में फूलों की खूबसूरत रंगोली भी बना सकते हैं। जिसमें गेंदा, गुलाब के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल करके आप राउंड शेप रंगोली बनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.