Published : Aug 28, 2023, 03:14 PM ISTUpdated : Aug 30, 2023, 08:25 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क: आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बहनों के लिए ये बहुत खास होता है। सुबह से उठकर वह अपने भाई को राखी बांधने की तैयारी करती हैं। ऐसे में भाई भी उनके दिन की शुरुआत इन प्यारे मैसेज, कोट्स और फोटो को भेजकर कर सकते हैं...
बहनें सितारों की तरह हैं जो हमारे जीवन को रोशन करती हैं। मेरी लाइफ का स्टार बनने के लिए धन्यवाद, हमेशा मुझे प्यार और अच्छाई की राह पर ले जाने के लिए। हैप्पी राखी, बहन!
210
ऐ रब, मेरी दुआओं में असर इतना रहे, मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे।
310
आप जैसी बहन होना एक आशीर्वाद है जिसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं। हमारा बंधन इस राखी के धागे की तरह मजबूत और अटूट बना रहे। हैप्पी रक्षा बंधन!
410
बड़े ही अदब और प्रेम से लिखा, बहना तेरा और मेरा रिश्ता, दूर होकर भी तू दिल में रहती है, तेरी यादें खुशियों की लहर सी बहती है। रक्षाबंधन की बहुत बधाई।
510
कभी हमसे लड़ती है, कभी हमसे झगड़ती हैं, लेकिन बिना कहे हमारी हर बात को समझने का हुनर भी बहन रखती है। हैप्पी राखी
610
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता, वो चाहे दूर भी हो तो कोई गम नहीं होता, अक्सर रिश्ते दूरियों से फिके पड जाते है पर भाई बहन का प्यार कभी कम नहीं होता। हैप्पी राखी बहना
710
खुश नसीब हैं वो भाई जिसके सिर पर बहन का हाथ होता हैं, चाहे कुछ भी हालात हो, ये रिश्ता हमेशा साथ होता है। राखी की बहुत बधाई
810
रक्षाबंधन पर मैं हमेशा आपके साथ खड़े रहने, आपकी रक्षा करने और हमारे खूबसूरत बंधन को संजोने का वादा करता हूं। मेरी प्यारी बहन, रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
910
चाहे जिंदगी हमें कहीं भी ले जाए, आप हमेशा मेरी पहली दोस्त, शरारतों में मेरी साथी और मेरी प्यारी बहन रहेंगी। रक्षाबंधन पर आपको ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।
1010
शादी हो गई तो क्या हुआ, कल भी थी, आज भी है, और कल भी रहेगी, वो मेरी प्यारी बहन थी, जिंदगी भर मेरी ही बहन रहेगी। हैप्पी राखी दीदी।