
Raksha Bandhan Board Decoration Ideas: रक्षाबंधन का पर्व स्कूल-कॉलेज में भी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी हर साल क्लासरूम की सजावट करते हैं और इस बार चॉक से ब्लैक बोर्ड नहीं सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए आए हैं सिंपल बट यूनिक ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन आइडियाज, जो वाहवाही दिलाने में कमी नहीं रखेंगे।
ब्लैक बोर्ड पर चॉक की बजाय आप कलरफुल चार्ट पेपर का इस्तेमाल करते हुए ऐसी सजावट कर सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे फूलों, रिबन, भाई-बहन के प्यार को दर्शाती हुई ड्राइंग बहुत प्यारी लग रही है। जबकि बीच में लगा गोलाकार पेपर क्राफ्ट Black Board Decoration में चार चांद लगा रही है। रक्षाबंधन थीम के लिए यह बढ़िया आइडिया है।
क्यों खास है ?
यह सजावट क्लास 1-5 तक के बच्चों के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन के लिए 7 खास सूट डिजाइन, हर नजर टिक जाएगी आप पर
अगर आप क्लास को स्कूल में सबसे अलग और शानदार दिखाना चाहते हैं तो आर्ट-एंड क्राफ्ट वर्क के साथ इस डेकोरेशन को विकल्प बना सकते हैं। यहां पर रंग-बिरंगे फूल, राखियों और भाई-बहन की प्यारी सी तस्वीर बनाकर खूबसूरत फेस्टिव लुक दिया है। जबकि चारों ओर चार्ट पेपर में Raksha Bandhan Wishes भी लिखी हुई हैं। यह क्रिएटिव और आकर्षक सजावट है।
क्यों खास है ?
यह डेकोरेशन थोड़ी ट्रिकी है, ऐसे में क्लास 5 से 10 तक के बच्चे इसे ट्राई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- असली चांदी जैसी दिखती हैं ये राखी, बजट में 5 खूबसूरत डिजाइन
ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की बजाय आप सिंपल कलरफुल चार्ट-आर्ट पेपर से ज्योमेट्रिक बॉर्डर बनाते हुए डेकोरेशन कर सकते हैं। इसमें भाई-बहन को राखी बांधते हुए प्यारी सी तस्वीर दिखाई है जो इसे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाती है। यह क्लास रूम को ट्रेडिशनल और क्रिएटिव लुक देगा।
खासियत
यह डेकोरेशन कक्षा 1-6 तक के लिए बेस्ट है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.