Raksha Bandhan Wishes in Hindi: देशभर में भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। अगर आप राखी के दिन भाई को विश करते हुए तोहफे की डिमांड करना चाहती हैं तो यहां देखें 30+ फनी विशेज की लिस्ट, जिन्हें पढ़ते ही चेहरे पर खुशी आ जाएगी।
रक्षाबंधन फनी विशेज आइडिया (Raksha Bandhan Funny Wishes Messages) भाई बहन का रिश्ता बड़ा प्यारा होता है, बस इसमें एक दूसरे की टांग खींचना जरूरी होता है, हैप्पी रक्षाबंधन। राखी बांधने का दिन आ गया अब भाई की जेब ढीली होने का भी समय आ गया। भाई तू मेरी रक्षा करें या ना करें लेकिन राखी पर गिफ्ट देना मत भूलना। बचपन में लड़ाई, बड़े होकर प्यार राखी पर मुझे सिर्फ गिफ्ट का इंतजार। बहन की राखी का मतलब साफ है भाई अब जेब संभाल लो ! हैप्पी रक्षाबंधन। भाई दुनिया चाहे तुम्हें कितना भी परेशान करें लेकिन बहन की डांट से कोई नहीं बचा सकता। हैप्पी रक्षाबंधन। राखी का त्यौहार है इसलिए आज बहन की हर बात माननी पड़ेगी, कल से फिर वही पुराना हिसाब। प्यारे भाई रक्षाबंधन पर तुम्हें राखी बांध रही हूं अब इसके बदले ऑनलाइन गिफ्ट भेज दो। बहन की राखी छोटे हो सकती है, लेकिन गिफ्ट की उम्मीद बहुत बड़ी होती है। भाई बहन का प्यार भी Wifi जैसा है, दिखता नहीं लेकिन हमेशा 5G की स्पीड से कनेक्ट रहता है। राखी बांधने से पहले बहन प्यार से बुलाएगी, गिफ्ट मिलने के बाद भाई को फिर से चिढ़ाएगी । भाई मेरा तू सुपर हीरो है बस फर्क इतना है कि सुपर हीरो पैसे नहीं मांगता बहन मांगती है। आज राखी है इसलिए भाई से लड़ाई नहीं करूंगी, कम से कम गिफ्ट मिलने तक तो बिल्कुल भी नहीं। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। बहन की राखी और भाई की जेब, दोनों का रिश्ता बहुत गहरा है। राखी का त्योहार आते ही भाई के चेहरे पर खुशी नहीं खर्च का डर साफ नजर आने लगता है। भाई इस पर राखी पर से आशीर्वाद नहीं चाहिए UPI में कुछ और भी चाहिए। मेरी रक्षा करने वाले भाई को भगवान लंबी उम्र दे और उसकी सैलरी भी बढ़ा दे ताकि मेरा गिफ्ट बढ़ जाए। बचपन में मेरी चॉकलेट खाने वाले भाई अब मेरी राखी का गिफ्ट देने की बारी तुम्हारी है। राखी बांधी है भाई , अब तुम्हारी जिम्मेदारी है कि मेरी शॉपिंग विश लिस्ट पूरी करो। भाई चाहे कितना भी बड़ा हो जाए लेकिन बहन के सामने उसकी सारी अकड़ खत्म हो जाती है हैप्पी रक्षाबंधन। ये भी पढ़ें- असली चांदी जैसी दिखती हैं ये राखी, बजट में 5 खूबसूरत डिजाइन
राखी विशेज जोक्स (Rakhi Special Wishes Jokes For Brother) भाई राखी का धागा कमजोर जरूर है, लेकिन इसके पीछे छिपी गिफ्ट की डिमांड बहुत मजबूत है। इस राखी पर तुम्हें मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और तुम्हारी तरफ से मुझे ढेर सारे गिफ्ट। भाई तुम मेरी रक्षा करना, मैं तुम्हारे ATM कार्ड की रक्षा करूंगी। राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाना जरूरी है लेकिन गिफ्ट लेना उससे भी ज्यादा जरूरी है। बचपन की लड़ाई याद है, अच्छी बात है क्योंकि अब उसकी भरपाई महंगे गिफ्ट से करनी है। अरे भाई तुम हमेशा खुश रहो और राखी पर मेरे पसंद का गिफ्ट लाते रहो। बहन भगवान का दिया हुआ सबसे प्यारा रिश्ता है, और भाई भगवान का दी हुई सबसे आसान ATM मशीन। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी सजती है तो बहन का शॉपिंग कार्ड भर जाता है। भाई तुम्हारी कलाई पर राखी बांधकर मुझे गर्व हो रहा है और तुम्हारी जब देखकर खुशी। राखी के दिन भाई को प्यार से बुलाओ राखी बांधों और फिर गिफ्ट की याद दिलाओ। यही है असली बहन पावर। मेरे भाई तुम मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दोस्त हो लेकिन बचपन में तुमसे ज्यादा कोई मुझे परेशान नहीं करता था लेकिन अब मैं तुम्हें परेशान करती हूं। भाई बहन का प्यार अनोखा होता है एक लड़ता है तो दूसरा चिढ़ाता है, लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। राखी आई, मिठाई आई, रिश्तेदार आए और भाई की जेब खाली होने के खुशी भी आई। भाई तुम्हारी कलाई पर राखी बांधते हुए बस एक ही सवाल गिफ्ट कब दोगे। इस राखी पर भगवान से बस यही दुआ है कि मेरे भाई की सैलरी बढ़े ताकि मेरा गिफ्ट भी बढ़े। भाई मेरी रक्षा करना लेकिन पहले मेरी शॉपिंग के लिए हां बोलना सीखो। राखी का धागा प्यार का प्रतीक है और गिफ्ट बहन की खुशी का। भाई तुम्हारे लिए मेरी दुआ है कि तुम हमेशा खुश रहो और हर राखी पर मेरी पसंद का गिफ्ट लाओ। तुम दुनिया के सबसे अच्छे भाई हो ऐसा मैं तभी कहूंगी जब मेरा गिफ्ट मेरी उम्मीद से अच्छा होगा। राखी पर भाई को प्यार भी मिलेगा आशीर्वाद भी मिलेगा और शॉपिंग की लंबी लिस्ट भी। ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन के लिए 7 खास सूट डिजाइन, हर नजर टिक जाएगी आप पर
रक्षाबंधन से जुड़े पूछे जाने वाले सबसे बड़ा सवाल रक्षाबंधन कितनी तारीख हो ? (raksha bandhan kitni tarikh ki hai) हर साल रक्षाबंधन का पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा 28 अगस्त को है।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त (raksha bandhan ka shubh muhurt) राखी बांधने का शुभ समय 28 अगस्त को सुबह 5.43 से 9.48 बजे तक का सबसे शुभ समय है।
Subscribe to get breaking news alertsSubscribe Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.