Raksha Bandhan Rakhi Designs: रक्षाबंधन पर चांदी की राखी का बजट नहीं है? 150-400 रुपये में मिल रही सिल्वर प्लेटेड राखी डिजाइन देखें, जो दिखने में चांदी जैसी और स्टाइल में बेहद खास हैं।

रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। अगर आप भी भाई के लिए चांदी की राखी नहीं खरीद पाई हैं तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। इसकी बजाय हूबहू लगने वाली सिल्वर प्लेटेड राखी की डिजाइन चुनें, जो न केवल शुद्ध चांदी जैसी लगती है बल्कि बजट का ध्यान रखती है। यहां देखें ऐसी ही लेटेस्ट पीस जो काम आसान करेंगे।

1) फ्लोरल सिल्वर प्लेटेड राखी

भाई की कलाई पर चांदी जैसा फील देने के लिए आप इस तरह की फ्लोरल मोटिफ सिल्वर राखी को विकल्प बनाएं। सेंट में बड़ा-जटिल जालीदार फ्लोरल डिजाइन और बीच में चमकता हुआ लाल स्टोन लगा हुआ है। जबकि किनारों पर छोटे फ्लोरल बीड्स और रेड स्टोन से सजें मोटिफ जोड़े गए हैं। यह कलाई को रिच और रॉयल लुक देगा। सिल्वर प्लेटेड पर 300-400 रु. तक यह मिल जाएगी।

2) ट्रेडिशनल स्टोन स्टडेड राखी

इस सिल्वर प्लेटेड राखी की खूबसूरती स्वस्तिक चिह्न है। जिसे दोनों ओर से फ्लोरल, लीफ पैटर्न वाले सिल्वर वर्क और क्रिस्टल स्टोन लगे हैं। वहीं राखी की डोरी में भी बारीक कारीगरी संग मॉडर्न फैशन का शानदार फ्यूजन देती है। यह डिजाइन उन भाइयों के लिए बेस्ट है, जो संस्कृति से जुड़ा रहना पसंद करते हैं। आप इसे 250-300 रु. तक खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift: राखी पर बहन के लिए 1K में स्टाइलिश घड़ियां

3) सिंपल राखी की डिजाइन

जियोमेट्रिक जाली वर्क और फ्लोरल सेंटरपीस के साथ आने वाली यह राखी मंडला आर्ट से इंस्पायर्ड हैं। इसमें एक ओर लाल स्टोन और जरकन नग लगे हुए हैं। वहीं बारीक मिनिमल बीड्स-चेन लिंक सुंदरता बढ़ा रहे हैं। यह दिखने में स्लीक-क्लासी ब्रेसलेट राखी जैसा लुक देते हैं। अगर भाई को सिंपल-सोबर और कंफर्टेबल लुक पसंद हैं तो इसे खरीदना बनता है।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर पहनें 7 खूबसूरत साड़ियां, कियारा आडवाणी से लें इंस्पिरेशन

4) मोटिफ चेन सिल्वर प्लेटेड राखी

इस राखी की सबसे खास बात बीच में बना हुआ ओम है, जो बेहद दिव्य और यूनिक लगता है। जबकि दोनों ओर काले-लाल रंग के छोटे बीड्स संग सिल्वर मेटल बीड्स पिरोए गए हैं। मजबूत-स्टाइलिश मेटल चेन कलाई को मॉडर्न-ग्रेसफुल लुक देती है। आप इसे 150-200 रु. तक खरीद सकती हैं।

5) मयूर मोटिफ ट्रेडिशनल राखी

पारंपरिक डिजाइन और मॉडर्न टच वाली मयूर मोटिफ राखी की बात अलग है। बीच में खूबसूरत मयूर डिजाइन और असली रुद्राक्ष पिरोया गया है। इसके साथ ही काले-सिल्वर बीड्स का कॉम्बिनेशन एंटीक-एथनिक लुक देता है। यह राखी उन भाइयों के लिए बेस्ट है जो फंकी स्टाइल की बजाय सिंपल-सोबर और सेटल लुक पसंद करते हैं।

सिल्वर प्लेटेड राखी की कीमत

ऑनलाइन-लोकल बाजार में सिल्वर प्लेटेड राखी क 150-400 रु. तक मिल जाएगी। हालांकि अगर कस्टमाइज और हैवी डिजाइन या प्रीमियम ब्रांड चुनते हैं तो यह कीमत 600-700 रु. तक जा सकती है।

सिल्वर प्लेटेड राखी की खासियत

  • सिंपल धागे की बजाय सिल्वर प्लेटेड राखी मजबूत और टिकाऊ होती हैं
  • त्योहार के बाद भी इन्हें ब्रेसलेट की तरह पहना जा सकता है
  • यह दिखने में शुद्ध चांदी जैसी दिखाई देती हैं
  • 916 Silver के मुकाबले सस्ती लेकिन दिखने में हूबहू