Raksha Bandhan Rakhi Designs: रक्षाबंधन 2026 पर महंगी राखी खरीदने की जरूरत नहीं। घर में मौजूद सामान और 50 रुपये से कम खर्च में मोर पंख व दवाई के रैपर से बनाएं खूबसूरत =राखी।
रक्षाबंधन पर राखियों के दाम आसमान छूते हैं। धागे वाली 80 रु. तक स्टोन-कुंदन पर यह राखियां 150-500 रु. तक मिलती हैं। बाजार में मिलने वाली इतनी महंगी राखियों को क्यों न घर पर केवल 50 के अंदर तैयार किया जा सकता है। यहां देखें दवाई के रैपर और मोर पंख की मदद से राखी बनाने का आसान तरीका।
50 रु. में राखी बनाई जा सकती है?
इस बजट में राखी बनाने के लिए पूरा सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में कार्डबोर्ड,दफ्ती पुराने शादी के कार्ड और दवाई के पत्ते होते हैं। अगर कुछ सामान खरीदना पड़ा तो छोटे कुंदन, मोती और चेन 10-10 रु. में मिल जाएंगे।
मोर पंख राखी
मोर पंख भगवान श्री कृष्ण का प्रिय है। इसकी मदद से खूबसूरत और यूनिक राखी बनाई जा सकती है, जो भाई के हाथों में प्रीमियम लगेगी।
राखी बनाने का सामान
एक छोटा मोर पंख
पतली कार्डशीट
क्राफ्ट ग्लू
गोल्डन बॉल चेन
स्टोन चेन
गोल कुंदन स्टोन
रेशमी लाल धागा या मौली
घर पर राखी बनाने का आसान तरीका
कार्डशीट के टुकड़े पर ग्लू लगाएं
अब मोरपंख को बीच में चिपका दें
मोर पंख के चारों ओर राउंड शेप में स्टोन लगाएं
धीरे-धीरे गोल्डन नग, कुंदन की लेयरिंग करें
काम पूरा होने के बाद 30 मिनट सूखने रख दें
अब किनारे की अतिरिक्त शीट को हटाकर गोल राखी तैयार करें
राखी के धागे के लिए लाल धागे में सफेद-मोती डालकर पिरो लें
अब गोल बेस के पीछे ग्लू की मदद से अच्छी तरह से चिपका दें
सबसे बाहरी लेयर में कुंदन स्टोन को फूल की तरह सजाएं
अतिरिक्त कार्डशीट काटकर पीछे मोी पिरोया हुआ धागा चिपका दें
बस आपकी खूबसूरत सी राखी तैयार है
दवाई के रैपर से राखी बनाने के टिप्स
दवाई के पत्ते से राखी बनाते वक्त किनारों को घिसकर अच्छी तरह से चिकना कर लें नहीं तो नुकीला हिस्सा कट दे सकता है। यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका ध्यान रखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.