Raksha Bandhan Gifts: हर साल वही खिलौने क्यों? राखी पर छोटे भाई को दें ये 10 गिफ्ट

Published : Aug 21, 2026, 07:30 PM IST
Rakhi Gifts For Brother

सार

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षबांधन 2026 पर छोटे भाई के लिए थोड़ा खास बनाते हुए बेसिक चीजों से हटकर शानदार और यादगार तोहफा दें। यहां देखें 5-10 साल के बच्चों के लिए 10 यूनिक और मजेदार गिफ्ट आइडियाज।

Rakhi gifts for kids: रक्षाबंधन 2026 पर छोटे भाई की कलाई में राखी बांधने का मजा ही कुछ और है। बड़ी दीदी होने के नाते फर्ज है कि भाई को तोहफा भी दिया जाए। 5 से 10 साल की उम्र में बच्चे महंगे या ब्रांडेड गिफ्ट से ज्यादा उन चीजों को पसंद करते हैं,जिनमें खेलने, कुछ नया करने का मौका मिले। यहां देखें छोटे भाई के रक्षाबंधन गिफ्ट के 10 यूनिक आइडियाज।

1. भाई का खजाना बॉक्स

एक छोटा सा लकड़ी का बॉक्स लें और उसके ऊपर भाई का नाम या निकनेम लिखवाएं। इसे सिर्फ एक गिफ्ट बॉक्स न बनाएं, बल्कि Personal Treasure Box टच दें। इसमें उसकी पसंद की कॉमिक, स्टिकर, छोटा खिलौना, फोटो और बहन की तरफ से लिखा हुआ छोटा सा नोट रखा जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आगे चलकर वह इस बॉक्स में अपनी पसंदीदा चीजें और छोटी-छोटी यादें जमा कर सकता है।

2. DIY मिनी साइंस लैब

अगर भाई हर चीज को खोलकर देखने और सवाल पूछने वाला बच्चा है,तो DIY Science Kit शानदार गिफ्ट हो सकता है। ऐसी किट चुनें जिसमें उम्र के हिसाब से सुरक्षित और आसान एक्सपेरिमेंट हों। बहन चाहें तो इसके साथ एक छोटी सी साइंज चैलेंज लिस्ट भी बना सकती है, जैसे के दिन क्या सीखना है, क्या करना है।

3.पर्सेनलाइज्ड एडवेंचर ऐप

घूमने-फिरने के शौकीन छोटे भाई के लिए एक Personalized Adventure Map तैयार करवाया जा सकता है। इसमें उसका नाम लिखकर उन जगहों को मार्क करें जहां वह परिवार के साथ घूम चुका है। हर जगह के लिए अलग स्टिकर लगाने दें। अपकमिंग घूमने वाली जगहों को मार्क किया जा सकता है। इस तरह यह गिफ्ट धीरे-धीरे उसकी अपनी ट्रेवल मैमोरी लैब न जाएगी।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन के लिए राखी 50 रु. में, ट्राई करें ये डिजाइन

4. ब्रदर सिस्टर कॉमिक बुक

यह शायद सबसे ज्यादा पर्सनल गिफ्ट में से एक हो सकता है। भाई-बहन की दोस्ती और शरारतों को लेकर एक छोटी कॉमिक बुक बनवाएं।

इसमें भाई को सुपरहीरो और बहन को उसकी साथी के रूप में दिखाया जा सकता है। यकीन मानिए, इस तरह की कॉमिक कोई सामान्य बाजार की किताब नहीं होगी, बल्कि भाई के नाम की उसकी अपनी कहानी होगी।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर लगाएं सुंदर मेहंदी, नेल पॉलिश की बोतल से बनाएं डिजाइन

5. मेमोरी ट्रीजर जार

एक सुंदर जार लेकर उसमें 20 छोटी-छोटी पर्चियां डालें। हर पर्ची पर एक याद, मजेदार बात या छोटा चैलेंज लिखें। जैसै, याद है जब हम बारिश में भीग गए थे?,आज बहन को अपना पसंदीदा गेम सिखाओ या आज हम दोनों साथ में आइसक्रीम खाने चलेंगे। यह भाई को पक्का नेस्टोलॉजिया फील कराएगा।

6. रोबोट किट

अगर भाई को मशीन, टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है,तो रोबोट किट खरीदना अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे बच्चा सिर्फ रोबोट से खेलता नहीं, बल्कि उसे जोड़ने और उसके काम करने के तरीके को समझने की कोशिश भी करता है। खरीदते समय बच्चे की उम्र के हिसाब से ही किट खरीदें।

7. सुपरहीरो कैप

हर बच्चे के अंदर अपना एक पसंदीदा सुपरहीरो होता है, तो क्यों न भाई को उसकी अपनी Superhero Cape दी जाए? केप पर उसका नाम या निकनेम लिखवाया जा सकता है। चाहें तो उसकी अपनी Superhero Identity भी बनाई जा सकती है। आजकल बहुत से ऑनलाइन पेजेस ऐसा करते हैं। या फिर नजदीकी दुकान से भी ऐसा करवा सकते हैं।

8. सीक्रेट मिशन बॉक्स

अगर भाई को पजल और ट्रेजर हंट पसंद है तो एक Secret Mission Box तैयार करें। एक बॉक्स में 5-6 क्लू रखें। पहला क्लू दूसरे तक ले जाए और आखिरी तक पहुंचने पर कोई सरप्राइस गिफ्ट दें। पूरी एक्टिविटी को मिशन रक्षाबंधन का नाम दिया जा सकता है।

9. फ्यूचर के लिए डायरी

5 से 10 साल की उम्र में बच्चे के सपने बहुत तेजी से बदलते हैं। कभी वह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है,कभी क्रिकेटर। उसे एक सुंदर Future Me Diary दें और पहले पन्ने पर लिखें, जब तुम 18 साल के हो जाओगे, तब इसे पढ़ना। इसमें वह अपनी पसंद, सपने, दोस्तों, पसंदीदा खेल और भविष्य में क्या बनना चाहता है, लिख सकता है। कई साल बाद यह डायरी अपने आप में एक बेहद खूबसूरत याद बन जाएगी।

10. इनडोर कैंप किट

काम के सिलसिले में छोटे भाई के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिलता है तो आप Indoor Camp Kit तैयार करवा सकती हैं। इसमें छोटा, इनडोर टेंट, टॉर्च, स्नैक्स, स्लीपइंग बैग्स, कंबल और स्टोरी कार्ड जैसा सामान एड करें। राखी रात में ही इसे खेल सकते हैं। यह बहुत यूनिक तोहफा है जो छोटे भाई के खूब पसंद आएगा।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सोफा बैकग्राउंड डेकोर के खूबसूरत आइडिया, राखी की फोटो में लग जाएगा चार चांद
रक्षाबंधन पर हैवी ड्रेस के साथ पाएं सॉफ्ट ग्लो, लाइट मेकअप के लिए 5 टिप्स