
Raksha Bandhan Rakhi Designs: भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन 28 तारीख को मनाया जाएगा। अगर आप भी भैया के लिए राखी ढूंढ रही हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा ऐसा क्या चुनें जो यूनिक होने के साथ कलाई पर हटकर लगे तो ये आर्टिकल खास है। यहां देखें खूबसूरत और रॉयल स्टाइल वाली रजवाड़ी राखी डिजाइन, जो आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं।
खूबसूरत डिजाइन, पारंपरिक भारतीय शिल्प कला को हाइलाइट करते हुए यह राखी बहुत खूबसूरत है। इसमें, बड़ा लाल नग लगा हुआ है, चारों तरफ चमकते हुए सफेद कुंदन और मोतियों की कारीगरी है जो इसे शाही और आकर्षक लुक देती है। यह बाजार में 250-500 रु. तक मिल जाएगी।
शाही घरानों जैसा अंदाज चाहिए तो भाई के लिए बारीक कुंदन वर्क और शानदार मोतियों की लड़ियों वाली राखी खरीदें। इसके बीच में चमकदार स्टोन लगा हुआ है, जो बहुत शानदार लगता है। आप ऐसा ही कुछ छोटे भाई के लिए चुन सकती हैं।
बेसिक वर्क से हटकर फ्लोरल फैब्रिक राखी भी स्टाइलिश विकल्प है। जो आपको कलरफुल रंगों में आसानी से मिल जाएगी। इसके बीच में छोटे-छोटे मोतियों और कुंदन की बारीक कारीगरी है, पारंपरिक-मॉडर्न लुक देती है। साथ में कलरफुल धागे कलाई पर खूबसूरत लुक देंगे।
यह शाही राखी डिजाइन गुलाबी रंग के पेस्टल शेड्स और चमकदार स्टोन पर बनी हुई है। इसके मुख्य चक्र में पारंपरिक-नक्काशी और रंग-बिरंगे स्टोन लगे हुए हैं जबकि नीचे की ओर मोतियों की हैंगिंग है। यह फैंसी-स्टाइलिश राखी है जो कलाई की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे।
स्टाइलिश-खूबसूरत वर्क राखी चाहिए तो आप मून शेप पर इसे विकल्प बना सकती हैं, जिसके बीच में चमकीले लाल नग और सफेद स्टोन लगे हुए हैं। सुनहरी चेन और लटकते हुए मोती शाही लग रहे हैं। जबकि लाल-सफेद धागे का काम कलाई पर अलग से ही दिखाई देगा।
आजकल कमल वाले फूल वाली राखी लोगों को बहुत पसंद आती है। जिसमें लाल-हरे मीनाकारी सुंदर काम है, जो घुंघरू के साथ कमाल लगती है। यह फैंसी और यूनिक डिजाइन वाली रजवाड़ी राखी है तो Raksha Bandhan 2026 में चार चांद लगा देगी।
ट्रायंगल शेप में यह शानदार रजवाड़ी राखी है, जो शानदार लाल मीनाकारी-कुंदन वर्क पर आती है। इसमें मोतियों की कलई लड़ियों को आपस में जोड़ते हुए ब्रेसलेट जैसा लुक दिया गया है,कलाई पर पहनने यह शाही गहने जैसा लुक दिया है।
अगर आप वाइब्रेंट लुक पसंद करती हैं मीनाकारी नग वाली राखी को विकल्प बना सकती हैं। यह स्टाइल और फैशन दोनों का ख्याल रखेगा। आजकल यंग जेनेरेशन को ऐसे पीस खूब भा रहे हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.