
रक्षा बंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार और मजबूत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास दिन है। इस बार बहन को ऐसा तोहफा दें, जो महंगा होने के बजाय आपकी भावनाओं से जुड़ा हो और उसे हर बार आपकी याद दिलाए।
बहन के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरों वाला पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम एक बहुत इमोशनल गिफ्ट हो ता है। इसमें बचपन की फोटो, किसी खास ट्रिप की याद या दोनों की पसंदीदा तस्वीर लगवा सकते हैं। फ्रेम पर बहन के लिए छोटा-सा प्यारा मैसेज लिखवाकर इसे और खास बनाया जा सकता है। यह गिफ्ट उसके कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आपके रिश्ते की याद भी हमेशा फ्रेश रखेगा।
अगर आपकी बहन को ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो उसके नाम या इनिशियल वाला पेंडेंट, ब्रेसलेट या बर्थस्टोन नेकलेस अच्छा रहेगा। आप ऐसी डिजाइन चुन सकते हैं जिसे वह रोजाना ऑफिस, कॉलेज या किसी आउटिंग पर आसानी से पहन सके। भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा कोई छोटा-सा सिंबल या खास तारीख इसे और पर्सनल टच दे सकती है।
बहन को रिलैक्स और स्पेशल महसूस कराने के लिए सेल्फ-केयर हैम्पर तैयार करें। इसमें उसकी पसंदीदा बॉडी लोशन, फेस मास्क, सेंटेड कैंडल, बाथ सॉल्ट और चॉकलेट जैसी चीजें ऐड कर सकते हैं। हैम्पर को उसकी पसंद के रंग और थीम के अनुसार पैक करें। साथ में हाथ से लिखा छोटा नोट आपकी भावनाओं को और खूबसूरती से बयां करेगा।
फैशन पसंद करने वाली बहन के लिए ट्रेंडी हैंडबैग या स्लिंग बैग यूजफुल और स्टाइलिश गिफ्ट है। उसकी ड्रेसिंग स्टाइल के हिसाब से न्यूट्रल, पेस्टल या उसके पसंदीदा रंग का बैग चुनें। ऐसा डिजाइन लें जिसे वह कॉलेज, ऑफिस, शॉपिंग या दोस्तों के साथ आउटिंग में यूज कर सके। रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाला यह तोहफा आपको बार-बार याद दिलाएगा।
अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं तो खुद एक खास सरप्राइज बॉक्स तैयार करें। इसमें उसकी पसंदीदा चॉकलेट, फोटो, छोटा सा परफ्यूम, स्किनकेयर प्रोडक्ट, कोई प्यारा एक्सेसरी और आपके हाथ से लिखा लेटर रख सकते हैं। हर छोटी चीज उसके व्यक्तित्व और पसंद को ध्यान में रखकर चुनें। ऐसा गिफ्ट महंगा न होते हुए भी भावनात्मक रूप से बेहद खास लगेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.