
रक्षाबंधन के लिए कपड़े खरीदने की सोच रही हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि अनारकली, पटियाला से हटकर क्या चुनें तो यह आर्टिकल खास है। जहां आपके बोरिंग लुक को नई वाइब देने का काम 7 बैकलेस कुर्ती डिजाइन करेंगी। इन्हें आप केवल राखी के त्योहार पर ही नहीं बल्कि कैजुअल, ऑफिस से लेकर आउटिंग पर पहन सकती हैं। आइए जानते हैं कि उन कुर्ती बैक डिजाइन के बारे में, जिन्हें आप टेलर भैया से सिलवा सकती हैं।
लॉन्ग हो या घेरदार कुर्ती क्रॉस डोरी डिजाइन कभी निराश नहीं करती है। इसमें पतली डोरियों की X शेप में क्रॉस पैटर्न पर बांधकर गांठ लगाई जाती है। यह डिजाइन स्लीवलेस पैटर्न पर ज्यादा ट्रेंडी लगता है। आप इसे जॉर्जेट,कॉटन या नेटेड फैब्रिक पर सिलवा सकती हैं।
अगर आप पूरी तरह से बैकलेस लुक नहीं चाहती है तो आउटफिट बैलेंस करते हुए कीहोल-कटआउट डिजाइन चुनें। इसमें कुर्ती के बीच में ओवल शेप डिजाइन बनाते हुए हुक दिया जाता है। यह डिजाइन सिंपल-कॉटन और ए कुर्तियों पर एलिगेंट और सोबर लुक देता है।
यह बहुत यूनिक और क्लासिक बैक डिजाइन है, जहां सामने से कुर्ती सिंपल है, लेकिन बैक में कटआउठ स्टाइल में बो बना हुआ है। यह आपकी सिंपल कुर्ती को भी निखार देगी। आप इसे फ्लोरल प्रिंट, सिल्क या फिर बेसिक फैब्रिक पर सिलवा सकते हैं। यह स्पोर्टी और कैजुअल वाइब के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- सावन में हरी चूड़ियों के साथ नेल आर्ट, ये 5 डिजाइन हैं सबसे खूबसूरत
वी नेक फ्रंट के साथ बैक पर भी अच्छा लगता है। ये ओवर ऑल लुक बैलेंस करते हुए बैक पर फोकस करता है। साथ में सिंपल डोरी लटकन है आप चाहे को इसे हैवी टेसल्स से रिप्लेस कर और भी ज्यादा बोल्ड और ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं।
ये भी पढ़ें- मनी प्लांट की बेल से ऐसे तैयार करें नया पौधा, बिना कटिंग अलग किए उगेंगी जड़ें
यह कुर्ती डिजाइन सबसे ज्यादा ग्लैमरस है। इसमें सिंपल डोरी की बजाय डबल लेयर पर रखा गया है। साथ में प्लेन नहीं बल्कि घुंघरू वाली डोरी लुक कंप्लीट कर रही है। यह आपको बोल्ड और एथनिक ग्लैमर लुक देगा।
शॉर्ट या फुल लेंथ कुर्ती मल्टी स्ट्रैप बैक कुर्ती डिजाइन बेस्ट है। यह फ्लेयर्ड या कॉटन कुर्ती पर बहुत ही कूल और एफर्टलेस लुक देगी। अगर आप रीवीलिंग क्लोथ पहनने का शौक रखती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं।
यह बहुत यूनिक और डिसेंट कुर्ती की बैक डिजाइन है, जिसमें बड़े-बड़े मिरर वर्क पैचेस को हाइलाइट करते हुए डोरी दी गई है जो पीछे से बहुत ही एथनिक और ग्लैमरस लुक देते हैं। इसे आप मिरर वर्क जींस, स्कर्ट या फिर फ्लेयर्ड प्लाजो संग पहन ट्रेंडी एथनिक वाइब पा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.