How to Grow Money Plant from Cutting: मनी प्लांट की कटिंग बार-बार फेल हो जाती है? जानें सॉयल लेयरिंग तकनीक के बारे में। मनी प्लांट का नया पौधा उगाने का आसान तरीका और 15-20 दिन में जड़ें तैयार करने की ट्रिक।

मनी प्लांट ऐसा पौधा है, जो ज्यादातर भारतीय घरों में होता है। इसकी बेलें न केवल दिखने में आकर्षक लगती हैं बल्कि घर की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। अगर आपने भी यह पौधा लगा रखा है लेकिन हमेशा कटिंग से नया पौधा उगाने में परेशानी होती है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, कटिंग से प्लांट लगाने की कुछ ट्रिक होती हैं, जिन्हें अगर सही से फॉलो किया जाए तो बिना परेशानी के नया पौधा लगाया जा सकता है। यहां जानें 100% तक सफल होने वाली सॉयल लेयरिंग तकनीक के बारे में, जिसमें कटिंग के फेल का खतरा न के बराबर रहता है।

मनी प्लांट उगाने का सही तरीका

1) सही गमले और मिट्टी का चयन

कटिंग से मनी प्लांट उगाने के लिए सबसे पहले एक छोटा सा गमला लें और उसमें वेल ड्रेंन्ड यानी जल निकासी वाली मिट्टी का मिश्रण तैयार करें। इस दौरान मिट्टी और खाद का अनुपात बिल्कुल सही रखे।

2) पौधे में नोड एरिया की पहचान

अब पुरानी मनी प्लांट की एक लंबी और हरी बेल चुनें, और इसमें नोड वाला हिस्सा ध्यान से देखें। बता दें कि नोड ऐसी जगह होती है, जहां से पौधे की नई पत्तियां निकलती है और यहीं से छोटी-छोटी एरियल रूट दिखाई देने लगती हैं।

ये भी पढ़ें- कुल्हड़ वाली चाय पीकर इसे फेंकें नहीं, ऐसे बनाएं क्यूट कैक्टस प्लांटर

3) प्रोपेगेशन के लिए नो लेयरिंग

इस तरीके की सबसे खास बात है कि शुरुआत में कटिंग को मुख्य पौधों से अलग नहीं करना है। इसकी बजाय नए गमले की मिट्टी के पास चुनी हुई मनी प्लांट की स्टेम लगाएं और नोड वाला हिस्सा ऐसा रखें जो नए गमले की मिट्टी की सतह को टच करें। आप चाहे तो स्टेम को स्थिर करखने के लिए बालों में लगाई जाने वाली यू पिन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सावन में पहनें गजानन वर्क के रॉयल कड़े, 1000 रुपये तक में मिलेंगे ऐसे डिजाइन

4) नमी के लिए पानी का छिड़काव

मनी प्लांट को मनी पसंद होती है, ऐसे में नए गमले की मिट्टी में रोजाना हल्का पानी छिड़कें। ज्यादा पानी जड़ों को सड़ा सकती है।

5) 15 दिन में आ जाएगा पौधा

15-20 दिन तक पानी देने के बाद नोड एरिया में नई और मजबूत जड़े दिखने लगेंगी। जब आपको लगे कि नए गमले में जड़े अच्छे तरह से विकसित हो चुकी हैं तो नए प्लांट में जुड़ी हुई स्टेम को मुख्य पौधे की तरफ से काट दें। बस बिना कटिंग न ज्यादा मेहनत के आपका हरा-भरा मनी प्लांट बनकर तैयार हो चुका है।

क्यों बेहतर है मनी प्लांट उगाने की ट्रिक

  • इस ट्रिक पौधा जड़ो के विकास के दौरान भी मुख्य पौधे से जुड़ा रहता है, इसलिए पोषण की कमी नहीं होती और बिना परेशानी कटिंग भी अच्छे से जाती है।
  • अगर आप पहली बार गार्डनिंग कर रहे हैं और बिना असफलता के नया पौधा तैयार करना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।

वीडियो लिंक- https://www.instagram.com/reels/DaNZOcUpsGP/

सोर्स- इंस्टाग्राम