
सावन का महीना पूजा करने के साथ सजने-संवरने का होता है। अगर आप भी फैशन में बीलीव करती हैं तो इस बार केवल आउटफिट और ज्वेलरी से काम नहीं चलेगा। बल्कि हाथों को नजाकत देते हुए सावन स्पेशल नेल आर्ट कराएं। यहां देखें, मिनिमल बट एस्थेटिक वाइब देने वाले ग्रीन नेल आर्ट जो आपके सावन चेकफिट को अल्ट्रा मॉडर्न वाइब देने में 1% की भी कमी नहीं रखेंगे।
यह बहुत प्रीमियम और सोफेस्टिकेटेड लुक वाली नेल आर्ट है। इसमें आलमंड शेप नेल्स पर ओमब्र इफेक्ट दिया गया है। साथ में पेस्टल टोन पर फाइन ग्लिटर लाइन इसे मिनिमल बट रॉयल टच देती है। आप सावन के अलावा रक्षाबंधन के लिए भी इसे चुन सकती हैं।
घर पर कैसे बनाएं ? न्यूड-ग्रीन नेल पॉलिश को एक छोटे मेकअप स्पंज पर लगाकर नाखूनों पर डैब करें। ड्राई होने पर क्युटिकल एरिया पर ग्लिटर की पतली सी लाइन बनाकर ग्लॉसी टॉप कोर्ट लगाएं।
क्यूट-फ्रेश और एस्थेटिक लुक की तलाश है तो आप सॉलिड ओलिव ग्रीन कलर का यूज कर नेल आर्ट कर सकते हैं। इस पर डेजी प्रिंटस संग मल्टीपल फ्लावर का पैटर्न है, साथ में मैट टॉप कोर्ट डिजाइन निखार रहा है। मानसून वाइब्स के लिए ये क्लासी च्वाइस है।
ये भी पढे़ं- मनी प्लांट की बेल से ऐसे तैयार करें नया पौधा, बिना कटिंग अलग किए उगेंगी जड़ें
घर पर कैसे लगाएं- ब्रेस के लिए ग्रीन मैट नेलपेंट यूज करें। फिर टूथपिक दी मदद से सफेद डॉट्स बनाकर फूल की पत्तियां बनाएं और बीच में एक पीला डॉट लगा दें।
इस नेल आर्ट में दो अलग-अलग रंगों की नेल पॉलिश का इस्तेमाल करके खूबसूरत लुक दिया गया है। कुछ नेल्स पर लाइट ग्रीन कलर हैं और अन्य पर व्हाइट फूलों की डिजाइन है।
ये भी पढे़ं- कुल्हड़ वाली चाय पीकर इसे फेंकें नहीं, ऐसे बनाएं क्यूट कैक्टस प्लांटर
कैसे लगाएं - नाखूनों को अच्छे से साफ कर लें, न्यूड और ऑलिव ग्रीन कलर की मैट नेल पेंट लें। कुछ नाखूनों पर हरा तो कुछ पर न्यूड नेल पॉलिश लगाएं। ऊपर से ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का कोट करें। अब पतले ब्रश का यूज करते हुए टूथपिक की मदद से डिजाइन बनाएं। आखिर में टॉप कोट कर इसे सेफ लुक दें।
अगर आप ज्यादा ओवर चाहती हैं तो इस नेल आर्ट को विकल्प बना सकती हैं। इसमें नेल आर्ट को बिल्कुल सोबर रखते ट्रांसपेरेंट लुक दिया गया है। सबसे नाखूनों में सफेद नेलपॉलिश की कोटिंग करें, फिर टूथ पिक और ग्रीन नेल पॉलिश से हरी पत्तियां बनाकर छोड़ दें।
इस डिजाइन में हल्के हरे रंग के नाखूनों पर सफेद फूलों और पत्तियों की डिजाइन बनाकर मिनिमल रखा गया है। इसे लगाने के लिए नाखूनों पर लाइट ग्रीन कलर की नेल पेंट लगाएं। फिर इसे सफेद नेल पेंट से कोट करके सूखने दें। बाद में पतले ब्रश से छोटे-छोटे फूल-पत्तियां बना दें। आकिर में टॉप कोट से नेल सिक्योर करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.