
Ramadan special mehndi designs 2025: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है और पूरे 1 महीने तक मुस्लिम धर्म के लोग रोज रोजा रखने के साथ ही अल्लाह की इबादत करते हैं। इस दौरान दोस्तों या रिश्तेदारों के घर इफ्तार पार्टी (Iftar party me kaisi mehndi lagaye) भी होती है। जिसमें महिलाएं अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनने के साथ ही हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको दिखाते हैं रमजान स्पेशल पांच मेहंदी डिजाइन, जिन्हें आप इफ्तार पार्टी में अपने हाथों पर लगाकर हाथों को खूबसूरत बना सकते हैं।
रमजान मेहंदी डिजाइन (Ramadan back hand mehndi design)
रमजान के मौके पर अगर आप अपने हाथों पर बेल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो इस तरह से बैक हैंड पर छोटा सा चांद बीच में बनाकर इसके आजू-बाजू बेल की डिजाइन बनाएं और खूबसूरत सी मेहंदी हाथों पर लगाएं।
हाफ हैंड मेहंदी डिजाइन (half hand mehndi design)
इफ्तार पार्टी में अगर आप फिंगर पर हैवी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरीके से हाफ हैंड भरे हुए डिजाइन की बैक हैंड मेहंदी लगाएं और उसके बीच में कुछ फ्लावर की डिजाइन बनाएं। इसी तरह की मेहंदी फ्रंट हैंड पर भी आप लगा सकती हैं।
मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन (Minimalist Mehndi Design)
रमजान के मौके पर अगर आप किसी इफ्तार पार्टी में जा रही हैं और अपने हाथों से जादू चलाना चाहती हैं, तो इस तरीके से फिंगर पर डिजाइन बनाकर बीच में हाफ मून शेप की डिजाइन बनाकर खूबसूरत सी मेहंदी लगाएं।
मून डिजाइन बैक हैंड मेहंदी (Moon Design Back Hand Mehndi)
बैक हैंड पर सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी लगाने के लिए आप इस तरह की सिंपल सी मून डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं। खासकर ऑफिस गोइंग गर्ल्स या वूमेन पर इस तरह की सिंपल मेहंदी बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
क्रिस-क्रॉस पैटर्न मेहंदी डिजाइन (Criss-cross pattern mehndi design)
फ्रंट हैंड पर खूबसूरत सी मेहंदी रमजान के मौके पर लगाने के लिए आप इस तरह से स्क्वायर पैटर्न की मेहंदी बनाएं। जिसमें बीच में एक राउंड सर्कल बनाकर डिजाइन दें और उंगलियों पर भी बारीक भरी हुई मेहंदी लगाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.