
Easy Rangoli Design Hacks: भारत में त्योहारों की सजावट में रंगोली का अपना एक खास महत्व है। घर के आंगन और दरवाजे पर बनाई गई रंगोली न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि इसे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि परफेक्ट और सुंदर रंगोली बनाने के लिए बहुत मेहनत और प्रोफेशनल स्किल की जरूरत होती है, लेकिन सच यह है कि कुछ सामान्य किचन के बर्तन जैसे चम्मच, कटोरी और गिलास की मदद से आसानी से सुंदर और सरल रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। गिलास, कटोरी और थाली से डिजाइन बिगड़ने की संभावना कम हो जाती है और हर बार एक जैसी सटीक गोलाई या डिजाइन बनती है।
चम्मच रंगोली बनाने का एक आसान और क्रिएटिव टूल है। रंगोली पाउडर को चम्मच में लेकर हल्के-हल्के गिराने से आप पंखुड़ियों, पत्तियों और गोल घेरों के डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। खासकर फ्लावर डिजाइन बनाने में चम्मच बहुत उपयोगी होती है।
कटोरी रंगोली को और अट्रैक्टिव बनाने का सबसे आसान तरीका है। कटोरी को पाउडर में डुबोकर या उसके चारों ओर रंग भरकर आप परफेक्ट गोल घेरे बना सकते हैं। इन गोल आकारों को मिलाकर फूल, मंडला या अलग-अलग डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Easy Rangoli: नवरात्रि के पहले दिन रंगोली से सजाएं चौखट, मां दुर्गा के स्वागत में बनाएं सुंदर डिजाइन
गिलास का उपयोग रंगोली में बॉर्डर और साइड डिजाइन के लिए किया जा सकता है। गिलास को हल्के हाथ से रखकर उसके चारों ओर रंग भरने से परफेक्ट राउंड शेप्स बनते हैं। छोटे और बड़े गिलास मिलाकर आप एक जैसा पैटर्न दोहरा सकते हैं, जिससे रंगोली में परफेक्ट डिजाइन बनती है।
इसे भी पढ़ें-छोटी जगह के लिए परफेक्ट हैं रंगोली की ये 9 डिजाइन, बन जाएगी फटाफट
चम्मच, कटोरी और गिलास का इस्तेमाल करने से रंगोली का डिजाइन बिगड़ने की संभावना कम हो जाती है, क्योंकि आपको इन बर्तनों में परफेक्ट सांचा मिल जाता है। खासकर नए लोग जिन्हें हाथ से सीधी लाइन या गोल बनाना मुश्किल लगता है, उनके लिए यह तरीका काफी मददगार है। इससे कम समय में साफ-सुथरी और बैलेंस्ड रंगोली बन जाती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.