
फैशन डेस्क : अगर आप इस साल कॉलेज में क्रिसमस पार्टी पर साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो रेड कलर के ब्लाउज डिजाइन बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। क्रिसमस पर रेड ब्लाउज पहनना स्टाइल और फेस्टिव वाइब्स को दर्शाता है। अगर आपको कॉलेज पार्टी के लिए बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक चाहिए, तो इन रेड ब्लाउज डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें। ये न केवल आपको ग्लैमरस बनाएंगे बल्कि आपको हर किसी की नजर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी बना देंगे। आप इन डिजाइन्स में से कोई भी चुनें और क्रिसमस पार्टी में सभी को अपना दीवाना बनाएं। इन बोल्ड रेड ब्लाउज को पहनकर आप तीखी मिर्ची से कम नहीं लगेंगी!
हमेशा बोल्ड ब्लाउज डिजाइन गर्ल्स पर कमाल के लगते हैं। आप कॉलेज पार्टी के लिए ऑफ-शोल्डर कट वाला रेड ब्लाउज चुन सकती हैं। ये पार्टी में ग्लैमरस लुक देगा। स्टाइलिंग की बात करें तो इसे हाई-वेस्ट स्कर्ट या प्लाजो के साथ पेयर करें। बोल्ड रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर लुक परफेक्ट रहेगा।
ब्लाउज की पैडिंग करें Fix, जानें आसान और किफायती Tricks
हॉल्टर नेक वाला रेड ब्लाउज ट्रेंडी और सेक्सी लुक देता है। इसे प्लेन साड़ी या वाइड लेग जींस के साथ पहनें। साथ में मैचिंग ईयररिंग्स और स्ट्रेट हेयर इसे खास बनाएंगे।
डीप वी-नेक डिजाइन का रेड ब्लाउज आपको पार्टी में बोल्ड और आकर्षक बनाएगा। इसे ए-लाइन स्कर्ट या शिफॉन साड़ी के साथ पेयर करें। इसे आप सादा, प्लेन और फ्लोरल साड़ी पर चुन सकती हैं। नेकलेस से लुक को कंप्लीट करें।
बैकलेस डिजाइन का ब्लाउज पार्टी के लिए हमेशा परफेक्ट चॉइस रहता है। आप इसे फिशटेल साड़ी या डेनिम के साथ पहनें। बालों को बन में सेट करें ताकि बैक डिजाइन उभरकर दिखे।
शीयर नेट या जॉर्जेट की स्लीव्स वाला रेड ब्लाउज आपको एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देगा। इसे साड़ी, लहंगे या ट्राउजर के साथ कैरी करें। साथ में पार्टी वाइब के लिए डार्क आई मेकअप और हाई हील्स इसे खूब ग्लैमरस बनाएंगे।
पेप्लम ब्लाउज का फ्लेयर्ड लुक पार्टी वियर के लिए ट्रेंडी और रॉयल लगता है। इसे स्किनी जींस या स्ट्रेट पैंट्स के साथ पहनें। हाई पोनीटेल और स्मोकी आई मेकअप लुक को परफेक्ट बनाएगा।
Aesthetic लगेगी ₹500 वाली प्लेन साड़ी, बजट में लें ऐसी सादा Satin
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.