दिवाली की सफाई में धूल-मिट्टी ही नहीं, इन चीजों को भी करें घर से दूर मिलेगी पॉजिटिविटी

Published : Oct 08, 2025, 10:21 PM IST
diwali cleaning

सार

Items to Discard Before Diwali: दिवाली की सफाई लगभग घरों में शुरू हो चुकी है और ऐसे में सफाई के दौरान इन चीजों को घर से करें दूर। ये आपके घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी को वेलकम करेगी।

Things to Throw Away in Diwali Cleaning: दिवाली सिर्फ रोशनी और सजावट का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे घर और जीवन में नई ऊर्जा और पॉजिटिविटी लाने का भी खास समय होता है। अक्सर देखा जाता है कि घर में लगातार झगड़े होते हैं, रिश्तों में दूरी बनी रहती है या पैसे घर में टिकते नहीं। यह केवल बुरा भाग्य नहीं, बल्कि घर में जमा हो चुकी कबाड़ और नेगेटिव एनर्जी का नतीजा हो सकता है। इस दिवाली, सिर्फ सजावट या धूल-मिट्टी की सफाई करने के बजाय अपने घर से उन चीजों को बाहर करें जो घर आने वाली पॉजिटिव एनर्जी के रास्ते में बाधा बन रहे हैं।

पुराने कपड़े

घर में पड़े पुराने कपड़े जो आप नहीं पहनते, वे सिर्फ जगह नहीं घेरते बल्कि पुरानी यादें और पुराने घावों की एनर्जी को भी अपने साथ रखते हैं। इन्हें बाहर निकालने से घर में नई एनर्जी का प्रवेश आसान होता है और आप अपने प्रेजेंट लाइफ में मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Attar Vastu Tips: इस एक चीज से बढ़ेगी घर की पॉजिटिविटी, जय मदान ने बताया सिंपल वास्तु टिप्स

टूटे बर्तन और क्रैक्ड आइटम

टूटे हुए बर्तन या क्रैक्ड आइटम न केवल घर की सुंदरता खराब नहीं करते हैं, बल्कि यह हेल्थ और रिश्तों में भी बाधा डालते हैं। यह प्रतीक होते हैं टूटेपन के, और इनसे घर में नेगेटिव एनर्जी डेरा जमा कर रहती है। दिवाली के समय उनको जरूर हटाएं,  ताकि घर में सुख, शांति और सामंजस्य का वातावरण बना रहे।

एक्सपायर्ड मेडिसिन और प्रोडक्ट्स

पुरानी दवाइयां या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स घर में बीमारी और नेगेटिव एनर्जी को पकड़कर रखते हैं। इन्हें हटाने से घर से बीमारी और सेहत जुड़ी दिक्कतें तो दूर होती ही है, साथ ही ये नेगेटिव एनर्जी को भी दूर करती है, जिससे घर के लोग हेल्दी होते हैं और पॉजिटिव फील करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bedroom Vastu: बेडरूम में जरूर रखें ये 4 चीजें, जय मदान ने बताया लव लाइफ के लिए सीक्रेट उपाय

पुराने बिल और कागज

घर में पड़े पुराने बिल, रसीद और कागज न केवल जगह घेरते हैं बल्कि मनी फ्लो में भी बाधा डालते हैं। इनसे निपटकर आप घर में फाइनेनशियल एनर्जी पॉजिटिव करें, जिससे पैसे से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

बिना जोड़ी के जूते और मोजे

अक्सर घर में बच्चों या बड़ों के एक जूते या मोजे पड़े रह जाते हैं, जिसे लो नहीं हटा पाते और न ही यूज करते हैं। अकेले पड़े जूते या मोजे हाफ एनर्जी का प्रतीक होते हैं, जो प्यार और संबंधों में  इम्बैलेंस पैदा कर सकते हैं। इन्हें हटाने से घर में संपन्नता आती है और अधूरी चीजें घर से दूर होती है।

अनयूज्ड डेकोर और कोने में जमा चीजें

कई बार घर के कोनों में पुरानी सजावट, टूटी मूर्तियां या अनयूज्ड शोपीस पड़े रहते हैं। यह कोने stagnant energy के हब बन जाते हैं, जिससे पूरे घर का माहौल भारी लगने लगता है। इन कोनों को खाली करें, ताजी खुशबू और रोशनी भरें, ताकि पॉजिटिविटी हर दिशा में फैले।

जब आप इन चीजों को हटाते हैं, तो घर में क्या होता है?

जब आप इन बेकार की चीजों को घर बाहर निकालते हैं, तो आप सिर्फ स्पेस ही नहीं बनाते, बल्कि अपने जीवन में नई शुरुआत की जगह भी खोलते हैं।

  • रिश्ते और पारिवारिक बंधन मजबूत होते हैं।
  • मन शांत और वातावरण हल्का महसूस होता है।
  • धन और अवसरों का प्रवाह फिर से शुरू होता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rubber Slippers Makeover: रंग छोड़ चुकी रबर चप्पल लगेगी ब्रांडेड, 5 DIY आइडियाज
सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ियों से पाएं रॉयल लुक, चांदनी जैसी बिखरेगी चमक