लाइफस्टाइल डेस्क : गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप अपने बच्चे को किसी स्वतंत्रता सेनानी जैसा लुक देना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं 10 ऐसे आईडिया जो आप अपने बच्चों को ट्राई कर सकते हैं...
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप बच्चों को अलग-अलग थीम पर ड्रेसेस पहना सकते हैं, लेकिन अगर आपकी बच्ची किसी फैंसी ड्रेस में भाग लेने जा रही है तो उसे इस तरह से आप भारत माता बना सकते हैं। सफेद रंग की साड़ी के ऊपर केसरिया और हरे रंग की बॉर्डर बनी हुई है। हाथ में झंडा और माथे पर मुकुट लगाए भारत माता का यह लुक बच्ची पर बेहद ही खूबसूरत लगेगा।
210
राष्ट्रीय त्योहारों के लिए सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर महात्मा गांधी का है, जिससे बच्चे आसानी से कैरी भी कर सकते हैं। अपने बच्चे को एक सफेद रंग की धोती पहनाएं, गोल फ्रेम वाले चश्मे लगाएं, एक छड़ी दे और बच्चे के सिर को बाल्ड कैप से कवर करें, ताकि वह पूरी तरह से बापू की तरह लगने लगें।
310
अपनी बच्ची को झांसी की रानी का अवतार देना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप अपनी बच्ची को महाराष्ट्रीयन स्टाइल की साड़ी पहनाएं। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी और एक तलवार देना ना भूलें। आप उसकी पीठ पर एक कपड़े को बांधकर एक डॉल भी उसकी पीठ पर रखें, क्योंकि स्वतंत्रता की लड़ाई में झांसी की रानी ने अपनी पीठ पर अपने बच्चे को बांधकर दुश्मनों से लोहा लिया था।
410
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चे को भगत सिंह का लुक भी दे सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बच्चे को एक आर्टिफिशियल मूंछ लगानी होगी और एक काली टोपी की जरूरत होगी। आप सफेद शर्ट और ब्राउन पेंट पहना कर उसे तैयार कर सकते हैं और उसे इंकलाब जिंदाबाद का नारा जरूर सिखाएं।
510
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह बच्चे को तैयार करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप एक हरे रंग की शर्ट और पैंट बच्चे को पहनाए, गोल चश्मा और नेताजी की कैप उसे जरूर लगाएं और अपने बच्चे को तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा जरूर सिखाएं।
610
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चे को पंडित जवाहरलाल नेहरू का लुक भी दे सकते हैं। इसके लिए बस उसे सफेद कुर्ता पजामा पहनाना है, एक नेहरू जैकेट और लाल रंग का गुलाब उसकी पॉकेट में लगाना है और नेहरू जी की आईकॉनिक कैप आप लगाना ना भूलें।
710
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चे को बाल गंगाधर तिलक का लुक भी दे सकते हैं। इसके लिए सफेद रंग की मूछें बनाएं, व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा और एक बॉर्डर वाली चुन्नी कंधे पर ड्रेप करें। इसके साथ ही पगड़ी पहनाना और गोल फ्रेम का चश्मा लगाना ना भूलें।
810
देश में आजादी की लड़ाई की चिंगारी जलाने वाले पहले व्यक्ति मंगल पांडे ही थे। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चे को मंगल पांडे का लुक दे सकते हैं। इसके लिए उसे काली पतलून के साथ लाल कलर की शर्ट पहनाएं और उसके ऊपर लाल रंग की टोपी लगाएं।
910
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चे को किसी राजनीतिक नेताओं के रूप में तैयार कर सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इसके अलावा अटल बिहारी या इंदिरा गांधी बना सकते हैं।
1010
इसके अलावा आप अपने बच्चे को केसरिया, सफेद और हरे रंग के एथनिक वियर भी पहना सकते हैं। यह बच्चों के लिए सबसे आम और सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला फैंसी ड्रेस आइडिया है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.