Navratri 2025: आखिर क्यों नवरात्रि 9 दिन मनाई जाती है?

Published : Mar 29, 2025, 04:16 PM IST
Rituals why navratri celebrate for 9 days

सार

Navratri 2025: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। जानें 9 दिन के उपवास, कन्या पूजन, देवी की सजावट और नवरात्रि उत्सव के महत्व के बारे में।

Navratri 9 Day Celebration: हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है। नवरात्रि में नौ शक्तियों की पूजा की जाती है। भक्त मां दुर्गा के साथ ही उनके नौ विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं और 9 दिन का उपवास रखते हैं। आईए जानते हैं आखिर क्यों नवरात्रि को 9 दिन  मनाई जाती है। 

नौ दिन का उत्सव नवरात्रि

नवरात्रि में नव शब्द का अर्थ '"नौ'' से और रात्रि का मतलब रात से है। दुर्गा मां के नौ रूप 9 शक्तियों का प्रतीक है। हर एक शक्ति की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है। 9 दिन तक मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस से युद्ध कर उसका वध किया था। राक्षस पर विजय को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में भी मनाया जाता है। यही कारण है कि नौ दिन व्रत रहकर लोग मां की उपासना करके उत्सव मनाते हैं।

नवरात्रि उत्सव मनाने का तरीका

शक्ति की पूजा और आध्यामिक साधना से लबरेज नवरात्रि में लोग अलग तरह की ऊर्जा महसूस करते हैं। नवरात्रि के दौरान निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं। 

नौ दिन उपवास: नवरात्रि के 9 दिन भक्त व्रत रहकर देवी मां की पूजा करते हैं साथ ही सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।

कन्या पूजन: नवरात्रि के आठवें या नवे दिन भक्त छोटी कन्याओं को सात्विक भोजन खिलाते हैं और उन्हें सजाते हैं। छोटे लड़कियों को देवी का रूप मानकर पूजा की जाती है। 

नवरात्रि में देवी मां की भव्य सजावट

नवरात्रि उत्सव को मनाने के लिए देवी मां के मंदिर को खूब सजाया जाता है। लोग घर में भी मंदिर को सजाते हैं। साथ ही उत्सव को खास बनाने के लिए डांडिया से लेकर गरबा तक का कार्यक्रम किया जाता है। देवी मां को सजाने के लिए लाल रंग की चुनरी चढ़ाने का विशेष महत्व है। देवी मां को चना-हलवा का भोग लगाया जाता है। नवरात्रि में तामसिक भोजन से परहेज किया जाता है। देश के विभिन्न धार्मिक मंदिरों में भारी भीड़ इकट्ठा होती है। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन