
Room Corner Decoration Ideas: घर की सजावट का हर कोई खास ध्यान रखता है। हालांकि, कई बार हम रूम के कॉर्नर पर ध्यान नहीं देते हैं और इन्हें खाली ही छोड़ देते हैं। वैसे, इन कॉर्नर की सजावट कर कमरे का लुक ट्रेंडी और मॉडर्न बनाया जा सकता है। कमरे के कोने को सजाने में वैसे ज्यादा खर्चा नहीं आएगा। कुछ चीजें तो घर में मौजूद रहती है, जिन्हें डेकोरेशन में यूज किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में डिटेल में। पढ़ें नीचे…
अगर आपका घर बड़ा है तो आप इसके लिविंग रूम के कॉर्नर में छोटी बैठक भी बना सकते हैं। यहां आप मोटा गद्दा और चादर बिछाकर सजावट कर सकते हैं। इसके साथ आप छोटे-छोटे डेकेरोशन पीस भी रख सकते हैं। गद्दा के अलावा आप यहां चटाई भी बिछाकर एक छोटी सी सीटिंग बना सकते हैं। यहां बैठकर आप बुक पढ़ सकते हैं या फिर चाय की चुस्की भी ले सकते हैं।
रूम के कॉर्नर को सजाने का बेस्ट ऑप्शन ये भी है कि छोटा दीवान सेट और कलरफुल कुशन लगाकर डेकोरेशन कर सकते हैं। साथ ही यहां लाइटिंग से सजावट भी कर सकते हैं। इसके साथ यहां आर्टिफिशियल ग्रीन बेलें भी लगा सकते हैं। इससे आपके कमरे का कोना एक अलग ही चकम देगा और ट्रेंडी दिखेगा।
ये भी पढ़ें.. Small Space Artistic Garden: छोटी जगह में बनाएं बगीचा, 5 तरीकों से दें आर्टिस्टिक लुक
रूम के कॉर्नर को आर्टिस्टिक वॉल पेंटिंग्स से भी सजाया जा सकता है। कोने में आप मॉडर्न आर्ट, मांडना या फिर रियलिस्टिक और एब्स्ट्रेक्ट पेंटिंग से सजावट कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा खर्चा करने के मूड में नहीं है तो आप अपनी फैमिली के फोटोज को फ्रेम करवाकर भी कॉर्नर की दीवार पर लगा सकते हैं। इससे आपकी यादें सालों साल ताजा बनी रहेगी।
घर के कॉर्नर को आप डिफरेंट और आर्टिस्टिक शो पिस से भी डेरोकेट कर सकते हैं। आप यहां वुडन कॉर्नर लगाकर इस पर छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्स रख सकते हैं। इसके अलावा आप मिट्टी की मूर्तियां, डिकोरेटिव पीस या फिर मेटल क्राफ्ट से भी सजावट कर सकते हैं।
रूम के कॉर्नर को मॉडर्न लुक देना है तो आप यहां आर्टिफिशियल प्लांट्स से डेकोरेशन कर सकते हैं। कॉर्नर में आप बड़े-छोटे पॉट्स में मल्टी स्टाइल प्लांट्स या फिर से आर्टिफिशियल फ्लावर से सजावट कर सकते है। इससे कॉर्नर में हरियाली रहेगी और रूम का लुक भी एकदम क्लासी नजर आएगा। घर आए गेस्ट आपकी स्टाइल, पसंद और सजावट की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
ये भी पढ़ें.. Spice Garden Plants: स्पाइस गार्डन के लिए बेस्ट 6 प्लांट, छोटे अपार्टमेंट में लगाएं