Rose Day Gift Ideas: 500Rs में लवर को दें रोज डे गिफ्ट, जूलरी+होम डेकोर जैसे 9 बेस्ट ऑप्शन

Published : Feb 07, 2026, 07:40 AM IST

Budget Romantic Rose Day Gift Ideas Affordable Gifts for Girlfriend: अगर आप भी इस रोज डे पर कुछ खास देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए जूलरी (Jewelry), पर्सनल गिफ्ट और होम डेकोर (Home Decor) के 9 आइडियाज आपकी मदद कर सकते हैं।

PREV
110
500Rs में लवर को दें रोज डे गिफ्ट, जूलरी+होम डेकोर जैसे 9 बेस्ट ऑप्शन

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे (Rose Day) से होती है और यह दिन अपने लवर को प्यार जताने का एक खूबसूरत मौका देता है। कई लोगों को लगता है कि अच्छा गिफ्ट देने के लिए बड़ा बजट चाहिए, लेकिन सच यह है कि 500Rs के अंदर भी आप ऐसा गिफ्ट चुन सकते हैं जो दिल को छू जाए। आजकल मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे बजट-फ्रेंडली (Budget-Friendly) ऑप्शन अवेलेबल हैं जो स्टाइलिश और मीनिंगफुल होते हैं। खास बात यह है कि छोटे लेकिन सोच-समझकर चुने गए गिफ्ट रिश्ते में इमोशनल कनेक्शन बढ़ाते हैं। अगर आप भी इस रोज डे पर कुछ खास देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए जूलरी (Jewelry), पर्सनल गिफ्ट और होम डेकोर (Home Decor) के 9 आइडियाज आपकी मदद कर सकते हैं।

210
मिनी इंडोर प्लांट गिफ्ट

छोटा इंडोर प्लांट (Indoor Plant) पॉजिटिविटी और ग्रोथ का सिंबल माना जाता है। मिनी इंडोर प्लांट लॉन्ग लास्टिंग गिफ्ट हैं। ये डेकोर में काम आते हैं और इको-फ्रेंडली गिफ्ट रहते हैं।

310
रोमांस का क्लासिक सिंबल रोज शेप जूलरी

500रुपए के बजट मेंआर्टिफिशियल में रोज डिजाइन वाली रिंग, पेंडेंट या इयररिंग इस मौके के लिए परफेक्ट रहती हैं। ये गिफ्ट छोटे होते हुए भी स्टाइलिश और रोमांटिक फील देते हैं। यह ऑप्शन खासकर तब अच्छा है जब आप कोई यादगार चीज देना चाहते हैं जो लंबे समय तक संभालकर रखी जा सके।

410
छोटा लेकिन मीनिंगफुल की-चेन सेट

हार्ट शेप या कपल थीम की-चेन बजट में स्टाइलिश ऑप्शन है। ये पोर्टेबल होने के साथ-साथ सिंबॉलिक गिफ्ट होते हैं।

510
सॉफ्ट रोमांटिक टच फेयरी लाइट डेकोर

कमरे को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स (Fairy Lights) शानदार रहती हैं। यंगस्टर्स में इसकी काफी डिमांड है। ये कोजी एंबियंस के साथ रूम को शानदार लुक देते हैं।

610
आर्टिफिशियल रोज बुके

फ्रेश रोज कुछ दिन में मुरझा जाते हैं, लेकिन आर्टिफिशियल रोज बुके लंबे समय तक चलता है। ये डेकोरेशन में काम आता है और याद के रूप में संभाला जा सकता है।

710
डेली यूज गिफ्ट में कपल मग

प्रिंटेड मैसेज या कपल डिजाइन वाले मग (Mug) बहुत पॉपुलर हैं। ये हर दिन यूज में आते हैं और आपको याद दिलाते रहते हैं।

810
स्वीट और सिंपल क्यूट सॉफ्ट टॉय

सॉफ्ट टॉय क्लासिक गिफ्ट माने जाते हैं। ये क्यूट अपील देने के साथ इमोशनल कनेक्शन रखता है। खासकर अगर आपका पार्टनर कलेक्टिबल्स पसंद करता है।

910
मिनी फोटो फ्रेम को बनाएं गिफ्ट

आप दोनों की कोई प्यारी फोटो लेकर मिनी फोटो फ्रेम में सेट करें। फोटो फ्रेम हमेशा पर्सनल टच और इमोशनल वैल्यू हाई देता है। ये यह गिफ्ट कम कीमत में सबसे ज्यादा असरदार हो सकता है।

1010
रोमांटिक एंबियंस देंगी सेंटेड कैंडल सेट

अगर आपका लवर डेकोर पसंद करता है, तो सुगंधित कैंडल (Scented Candle) बढ़िया ऑप्शन है। ये रिलैक्सिंग माहौल के साथ रोमांटिक वाइब देगा। साथ ही डेट नाइट के लिए परफेक्ट है।

Read more Photos on

Recommended Stories