
Cannes 2025: कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक लुक्स देखने को मिला। इस साल कांस में बॉलिवुड एक्टर्स के अलावा इंफ्लुएंसर्स के लुक भी वायरल हुए। बॉलीवुड एक्टर्स की बात करें तो जान्हवी कपूर, अदिति राव हैदरी, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), जान्हवी कपूर और अलिया भट्ट का नया अंदाज देखने को मिला। कांस में यू तो कई एक्टर्स के लुक्स को पसंद किया जा रहा है, लेकिन साड़ी लुक्स इस साल खासा सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में आप भी देखिए कांस के बेस्ट साड़ी लुक्स (Saree Looks) जिन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है।
कान्स क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन ने शानदार आइवरी बनारसी साड़ी में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई, ये साड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। इस साड़ी में हाथ से बुनी गई। जिसमें असली चांदी के धागों से बारिकी कढ़ाई और जरी का काम किया गया है।। उन्होंने साड़ी को पूरी आस्तीन वाले ब्लाउज़ के साथ पहना था। साड़ी वाले लुक को एक्ट्रेस ने सिंदूर के साथ पूरा किया।
कान्स 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी के लिए आलिया भट्ट ने एक खास साड़ी पहनी, जिसे पहनकर उन्होंने रेड कारपेट पर एंट्री ली। रेड कारपेट पर आलिया का लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। आलिया भट्ट के देसी लुक में मॉडर्न टच देखने को मिला, जिससे उनका लुक और ज्यादा खास बन गया। उनकी साड़ी बहुत ही शानदार थी। आलिया ने इसे क्लासी स्टाइल में कैरी किया था।
कान्स 2025 में अपने एक लुक के लिए, अदिति राव हैदरी ने रॉ मैंगो की एक लाल साड़ी चुनी। शानदार सिल्क साड़ी, एक आकर्षक कोबाल्ट ब्लू बॉर्डर द्वारा उभारा गया। अपने आउटफिट को सिंदूर के साथ पूरा किया।
जान्हवी कपूर ने एक शानदार सफेद शिफॉन साड़ी में लिपटी जान्हवी ने अपनी दिवंगत मां, श्रीदेवी की स्मृति का सम्मान किया। यह ब्रांड अपने "वेट-लुक" क्रिएशन के लिए जाना जाता है। जान्हवी कपूर ने आईकॉनिक वेट साड़ी के साथ शानदार पन्ना-और-नीलम चोपर्ड नेकलेस और आकर्षक स्टेटमेंट ईयर कफ्स के साथ पहना है। जो बेहद हसीन नजर आया
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.