Published : Jun 06, 2025, 01:59 PM ISTUpdated : Jun 06, 2025, 03:58 PM IST
Sargun Mehta Suit designs:टीवी और पंजाबी फिल्मों की स्टाइल क्वीन सरगुन मेहता अपने ट्रेडिशनल और मॉर्डन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका सूट कलेक्शन आज की लड़कियों के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो चाहती हैं कुछ नया, एलीगेंट और ट्रेंडी।
खूबसूरत नेकलाइन से सजे मिरर वर्क शरारा सूट में सरगुन बहुत ही ग्लैमरस लुक दे रही हैं। सूट पर जिस तरह की डिटेलिंग दी गई है वो काफी यूनिक है। टीवी अदाकारा के इस लुक को पार्टी के लिए आप चुरा सकती हैं।
27
हॉल्टर नेक स्लीवलेस शरारा सूट
सरगुन मेहनात ने पेस्टल कलर का हैवी शरारा सूट पहना है। शॉर्ट कुर्ती स्लीवलेस है। की-होल नेकलाइन के साथ हॉल्टर टच दिया गया है। बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक पार्टी या वेडिंग फंक्शन के लिए पाना है तो आप एक्ट्रेस के इस शरारा सूट को पहन सकती हैं।
37
ऑफ शोल्डर रेड शरारा सूट
रेड कलर के ऑफ शोल्डर शरारा सूट डेट पर जाने के लिए परफेक्ट हैं। ऑफ शोल्डर शॉर्ट कुर्ती के साथ नेट के स्लीवलेस को जोड़ा गया है। सरगुन की तरह आप भी सूट सिलवा सकती हैं।
सिल्वर सितारों से सजे येलो सूट में सरगुन बेहद हसीन लग रही हैं। घेरेदार शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लाजो का ट्रेंड भी खूब तेजी से चल रहा है। यंग गर्ल खुद को स्टाइल करने के लिए इस ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। इस तरह के सूट डिजाइंस आपको 2-5 हजार के अंदर मिल जाएंगे।
57
ब्लू सीक्वेंस वर्क सूट
अगर आपको रॉयल लुक पाना है तो ब्लू कलर के सरगुन मेहता की तरह सूट कॉपी कर सकतीहैं। सूट के नेकलाइन पर गोल्डन सीक्वेंस का काम किया गया है। दुपट्टे पर भी वर्क किया गया है।
67
शॉर्ट घेरेदार सूट विद शरारा पैंट
इन दिनों शरारा पैंट के साथ घेरेदार सूट काफी ट्रेंड में हैं। प्रिटेंड सूट के साथ आप खुद को स्टाइल करके फ्रेश लुक पा सकती हैं। स्लीवलेस सूट के साथ आप मैचिंग दुपट्टा जोड़ें।
77
जैकेट स्टाइल कुर्ती सूट
फैशन में यूनिकनेस चाहती हैं तो जैकेट स्टाइल कुर्ती ट्राय करें। सरगुन का ये इनोवेटिव लुक काफी ग्लैमरस और क्लासिक है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.