लाइफस्टाइल डेस्क: सावन के महीने में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है। कहते हैं इससे मां पार्वती और भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं। ऐसे में सावन सोमवार पर आप अगर झटपट अपने हाथ में मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो ये मेहंदी डिजाइन ट्राई करें।
सावन के महीने में अगर आप शिवजी से प्रेरित होकर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरीके से मेहंदी से शिवलिंग और सर्प डिजाइन बनाकर अपने हाथ की मेहंदी को पूरा कर सकती हैं।
28
सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी सावन के महीने में आपके हाथ में बहुत खूबसूरत लगेगी। जैसे बैक साइड पर केरी बनी डिजाइन की इस तरह की मेहंदी आप लगा सकती हैं।
38
बैक हैंड पर आप अगर जल्दी से कोई मेहंदी की डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो इस तरीके से ब्रेसलेट स्टाइल की जिग-जैग पैटर्न की मेहंदी भी लगा सकती हैं। ये हाथों को बहुत खूबसूरत लुक देती है।
48
छोटी सी फ्रंट हैंड मेहंदी लगाने के लिए आप इस तरह से बारीक मेहंदी कोन से डिजाइन बनाकर पतली सी बेलनुमा डिजाइन मेहंदी में लगा सकती हैं।
58
बैक हैंड पर सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी लगाने के लिए आप इस तरीके से ब्रेसलेट डिजाइन की मेहंदी बनाकर इसमें एक फिंगर पर क्रिस क्रॉस पैटर्न बनाएं और नीचे डॉटेड लटकन डिजाइन दें।
68
बैक हैंड पर इस तरह की फ्लावर वाली शेडेड मेहंदी भी बहुत खूबसूरत लगती है। ये झटपट लग भी जाती है और हाथों पर बहुत खूबसूरत दिखती है।
78
लेटेस्ट अरेबिक मेहंदी डिजाइन में इस तरह की राउंड- राउंड शेप मेहंदी भी बहुत खूबसूरत लगती है। यह 10 मिनट से भी कम समय में आप अपने हाथ में लगा सकते हैं।
88
सावन के महीने में नई नवेली दुल्हन अगर अपने हाथ में मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरीके की भरे हुए हाथ की अरेबिक मेहंदी लगा सकती है, जो बहुत ही खूबसूरत लुक आपके हाथों को देगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.