बारिश में चिपचिपी त्वचा को रिजूवनेट करेंगे ये 6 mud face pack, 5th है बेस्ट

Published : Jul 17, 2024, 10:04 AM IST

6 mud face pack for monsoon: मानसून में क्या आपकी स्किन भी बहुत चिपचिपी हो जाती है और ऑयल प्रोडक्शन के कारण चेहरे पर पिंपल्स और दाने निकल आते हैं? तो हम आपको बताते हैं 6 मड फेस पैक जिससे आपकी स्किन रिजूवनेट होगी। 

PREV
16

मुल्तानी मिट्टी

2 बड़े चम्मच फुलर अर्थ या मुल्तानी मिट्टी 

1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

1 चम्मच नींबू का रस

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल और नींबू के रस के साथ मिलाएं। पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक या पूरी तरह सूखने तक लगा रहने दें। गुनगुने पानी से धो लें।

26

बेंटोनाइट क्ले फेस पैक

2 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले

1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका

टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें

बेंटोनाइट क्ले को एप्पल साइडर विनेगर के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। चाहें तो टी ट्री ऑयल मिलाएं। आंखों से बचाते हुए, पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें और अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करें।

36

रासौल क्ले फेस पैक

2 बड़े चम्मच रासौल क्ले

1 बड़ा चम्मच दही

1 चम्मच शहद

इस मड फेस पैक को बनाने के लिए रासौल क्ले को दही और शहद के साथ मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। गुनगुने पानी से धो लें और धीरे से थपथपा कर सुखा लें। ये स्किन को पोषण और हाइड्रेट करता है।

46

काओलिन क्ले फेस पैक

2 बड़े चम्मच काओलिन क्ले

1 बड़ा चम्मच खीरे का रस

1 चम्मच शहद

एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए केओलिन क्ले, खीरे का रस और शहद मिलाएं। पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। ये स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है।

56

ग्रीन क्ले फेस पैक

2 बड़े चम्मच ग्रीन क्ले

1 बड़ा चम्मच पानी

1 चम्मच एलोवेरा जेल

ग्रीन क्ले को पानी और एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। ये पैक स्किन से ऑयल प्रोडक्शन को रोकने का काम करता है। ठंडे पानी से धो लें और हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

66

डेड सी मड फेस पैक

2 बड़े चम्मच डेड सी मड

1 चम्मच जैतून का तेल

लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें

डेड सी मड को जैतून के तेल और लैवेंडर ऑयल के साथ मिलाएं। पैक को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें। गर्म पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। ये पैक स्किन को डिटॉक्सीफाई और साफ करता है।

और पढ़ें- मानसून में सेहत का सत्यानाश कर सकती हैं 8 दाल, 2 महीने कर लें परहेज

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories