Sawan 2025 Home Decor Tips: सावन में पुरानी साड़ियों से करें होम डेकोर, 5 कमाल की टिप्स

Published : Jun 23, 2025, 06:42 PM IST
Sawan 2025 Home Decor Ideas with Old Saree

सार

Old Saree Sawan 2025 Home Decor Ideas: पुरानी साड़ियों से पर्दे, टेबल रनर, बालकनी डेकोर, सेल्फी वॉल और फुलकारी फ्लोर डेकोर बनाकर सावन में घर को दें नया लुक। बजट-फ्रेंडली तरीके से घर को सजाएँ और सावन का मज़ा दोगुना करें।

सावन हरियाली और पारंपरिकता का मौसम है, और ऐसे में घर में देसी टच लाने का सबसे सस्ता और सुंदर तरीका है पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल। बनारसी, सिल्क या कॉटन की पुरानी साड़ियां लें जिनमें सुंदर बॉर्डर और पैटर्न हो। इन्हें दीवार पर वॉल हैंगिंग की तरह टांग सकते हैं या टेबल के सेंटर में रनर की तरह बिछा सकते हैं। अगर साड़ी बहुत ज्यादा पुरानी हो तो उसके अच्छे हिस्सों को काटकर नए कवर या पर्दे सिलवाएं। इस तरह आप बिना नया फैब्रिक खरीदे, अपने घर को नया और क्लासी लुक दे सकती हैं। चलिए जानते हैं 5 आसान और बजट-फ्रेंडली सावन होम डेकोर आइडियाज (Sawan 2025 Home Decor Tips), जिनमें आपकी पुरानी चीजें ही बनेंगी स्टार। 

1. पुरानी साड़ियों से बनाएं ट्रेडिशनल पर्दे और टेबल रनर 

सावन हरियाली और पारंपरिकता का मौसम है। ऐसे में पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल, घर में देसी टच लाने का सबसे सस्ता और सुंदर तरीका है। बनारसी, सिल्क या कॉटन की पुरानी साड़ियां लें जिनमें सुंदर बॉर्डर और पैटर्न हो। इन्हें दीवार पर वॉल हैंगिंग की तरह टांग सकते हैं या टेबल के सेंटर में रनर की तरह बिछा सकते हैं। अगर साड़ी बहुत ज्यादा पुरानी हो तो उसके अच्छे हिस्सों को काटकर नए कवर या पर्दे सिलवाएं। इस तरह आप बिना नया फैब्रिक खरीदे, अपने घर को नया और क्लासी लुक दे सकती हैं।

2. सावन थीम पर सजाएं पूजा कॉर्नर

बेलपत्र, फूल और ओम वॉल आर्ट के साथ सावन भगवान शिव का महीना होता है, और ऐसे में घर का पूजा कोना खास सजना चाहिए। पूजा चौकी को हरे रंग के कपड़े या दुपट्टे से कवर करें, उसके चारों ओर केले के पत्ते, आम के पत्तों की माला और फूलों की सजावट लगाएं। शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध और फूल चढ़ाएं। दीवार पर आप “ॐ नमः शिवाय” या भोलेनाथ के मंत्रों से जुड़ा हाथ से बना वॉल आर्ट लगाएं। अगर समय कम है, तो बाजार में मिलने वाले स्टीकर्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इस तरह पूजा का स्थान न सिर्फ शांत लगेगा बल्कि सावन की भक्ति को भी दर्शाएगा।

3. सावन में साड़ियों से करें Balcony Makeover

सावन में झूला झूलना एक सदियों पुरानी परंपरा रही है और अगर आपके घर में बालकनी है तो वहां झूला सजाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। पुराने बांस या लकड़ी के झूले को रंग-बिरंगी कॉटन या बनारसी साड़ी से ढंकें, रंग-बिरंगे कुशन डालें, और चारों ओर लटकती हुई बेल प्लांट्स, तुलसी, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट रखें। यदि झूला नहीं है, तो चारपाई या लो फ्लोर सीटिंग बनाएं और उसे पारंपरिक स्टाइल में डेकोरेट करें। यह कोना फोटो क्लिक करने, गप्पे मारने और चाय पीने के लिए परफेक्ट लगेगा।

4. सावन में सजाएं Insta-ready सेल्फी वॉल 

अगर आप सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं या फैमिली के साथ खूबसूरत यादें बनाना चाहती हैं, तो एक ‘Sawan Selfie Wall’ जरूर बनाएं। इसके लिए दीवार को हरे, पीले या सफेद फैब्रिक से ढंकें, उस पर पत्तियों और फूलों की माला लगाएं। साथ ही, Sawan 2025, हर हर महादेव, ॐ नम: शिवाय जैसे शब्द लिखें या वुडन बोर्ड/चार्ट पेपर से कटआउट लगाएं। मोरपंख, बेल-बूटी और रुद्राक्ष की सजावट इस वॉल को और भी थीमैटिक बना देगी। यह कॉर्नर बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आएगा।

5. सावन में करें फुलकारी फ्लोर डेकोर 

सावन के मौसम में जमीन पर बैठना, पूजा करना या खाने का स्टाइल भी ट्रेडिशनल होना चाहिए। पुराने फुलकारी दुपट्टे या रेशमी साड़ियों से बनाएं रंगीन चटाई या फ्लोर थ्रो। इसके बीचोंबीच एक स्टील या पीतल की थाली में फूलों और मोमबत्तियों से सजावट करें। गुलाब, गेंदा, चमेली और मोगरा जैसे देसी फूल सबसे अच्छे लगते हैं। अगर पानी से भरी थाली में फूल तैराए जाएं तो शाम के वक्त यह एकदम जादुई माहौल देता है। इसमें आप कपूर या सुगंधित ऑयल भी डाल सकती हैं ताकि पूरे घर में दिव्यता की खुशबू फैल जाए।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

स्टालिश गर्ल के लिए भूमि पेडनेकर के 6 एलिगेंट हेयरस्टाइल लुक
किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा