भोलेनाथ की भक्ति से रचे हाथ: सावन में लगाएं शिवलिंग, डमरू और पोट्रेट मेहंदी

Published : Jun 09, 2025, 12:58 PM IST

Sawan special full hand mehndi: सावन में हाथों को रचाएं खूबसूरत मेहंदी से! शिव-पार्वती, मोर, झूला जैसे डिज़ाइन्स ट्राई करें। फुल हैंड से लेकर सिंपल डिज़ाइन्स तक, सब कुछ यहां।

PREV
16
सावन मेहंदी डिजाइन

सावन के महीने में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आप भगवान शिव से इंस्पायर्ड इस तरह की शिवलिंग, डमरू या केदारनाथ धाम की मेहंदी लगा सकती हैं।

26
भरे हुए हाथ की मेहंदी

अगर आप सावन में भरे हुए हाथ की फुल हैंड मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरीके से एक हाथ पर भगवान शिव और मां पार्वती का पोर्ट्रेट बनवा कर दूसरे हाथ में कुछ कोटेशन लिखवा सकती हैं. आजू-बाजू बारीक और मोटे कोन से मेहंदी लगाएं और ऊपर मोर की डिजाइन बनवाएं।

36
सावन के झूले वाली मेहंदी

सावन के महीने में झूला झूलने का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में आप एक महिला का पोर्ट्रेट बनवा सकती हैं, जो झूला झूल रही हैं। इसी तरह से दूसरे हाथ में एक पेड़ की डिजाइन बनाकर डाल पर मोर को बैठाने वाली सिंपल सी और अट्रैक्टिव डिजाइन बना सकती हैं।

46
मोर डिजाइन मेहंदी

सावन का महीना मोर को भी खूब पसंद होता है। इस दौरान मोर बारिश में नाचता है। आप मेहंदी पर भी दो खूबसूरत से मोर बनाएं और इस तरह की फुल हैंड मेहंदी लगाएं।

56
लॉर्ड शिवा पोर्ट्रेट मेहंदी

अगर आप सावन में क्रिएटिव मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरह से भगवान भोलेनाथ का पोर्ट्रेट अपने हाथों के बीच में बनवाएं, जो ध्यान मुद्रा में हैं। गले में सांप नजर आ रहा है, जटाओं से गंगा की धारा बह रही हैं और फिंगर पर एक स्वास्तिक बना हुआ है।

66
राउंड शेप सावन मेहंदी

आप इस तरह की राउंड शेप मेहंदी भी सवान मेहंदी में ट्राई कर सकती हैं, जिसमें बीच में ओम नमः शिवाय और भगवान शिव का स्केच बना हुआ है। आजू-बाजू मेहंदी की डिजाइन बनाकर फिंगर पर भी स्वास्तिक और ओम बना है। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories