क्या आपके बच्चे को भी बार-बार लगती है नजर, यह 7 चीजें बुरी बला से बचाएं

Published : Feb 07, 2023, 09:13 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : क्या आपका छोटा बच्चा भी चिड़चिड़ा हो जाता है या बार-बार रोने लगता है? तो हो सकता है कि उसे बुरी नजर या बुरी बला लगी हो जिसे हम अंग्रेजी में इवल आई कहते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चों को बुरी नजर से बचा सकते हैं…

PREV
17

नजर बट्टू या नजरिया
आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों को हाथों में काले और सफेद मोती की माला पहनाई जाती है। दरअसल, ये एक नजर बट्टू या नजरिया होता है, जो बच्चों को बुरी बला से बचाता है।

27

काजल 
जी हां, भले ही आजकल माता पिता अपने बच्चों की आंखों में काजल नहीं लगाते हैं, लेकिन नजरबट्टू के रूप में माथे पर, तलवे, पेट या कान के पीछे उसे एक काला टीका जरूर लगाना चाहिए। इससे बच्चे को बुरी नजर से बचाया जा सकता है।

37

बुरी नजर वाले पेंडेंट 
बच्चे को सूरज, चंदा, हाय और घोड़े की नाल वाले पेंडेंट्स पहनाकर भी बुरी नजर से बचाया जा सकता है। आप अपने हिसाब से सोने या चांदी के पेंडेंट खरीद के से काले धागे में पिरो कर बच्चे को पहना सकते हैं।

47

काला धागा 
काला धागा राहु और केतु के प्रभाव को कम करता है। इसे बच्चों की कमर और हाथ पैर में बांधने से नजर नहीं लगती हैं और उनको हाथ, पैर या पेट में दर्द भी नहीं होता है।

57

सूरज का पेंडेंट 
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बहुत होशियार हो और सूरज के समान तेज उसमें रहे, तो आप उसे गले में सोने का सूरज का पेंडेंट पहना दें। यह उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इससे बच्चा बहुत ऊर्जावान रहता है।

67

चंद्रमा का पेंडेंट 
चंद्रमा के आकार का पेंडेंट बच्चों को पहनाने से बच्चे एनर्जेटिक रहते हैं और चंद्रमा अगर चांदी का होता है तो इससे बच्चों में पॉजिटिविटी आती है।
 

77

पीतल का चाकू 
आप काले धागे में पिरो कर बच्चे को एक छोटा सा पीतल का चाकू भी पहना सकते हैं। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है, साथ ही बच्चे इसे पहनने से बाहर बार डरते नहीं है और बुरी नजर भी दूर रहती है। आप चाहे तो इसे बच्चों के पलंग के नीचे भी रख सकते हैं।

Recommended Stories