SRK की लाडली सुहाना के महंगे शौक, बालों में लगाई इतनी महंगी क्लिप आ जाएगा Iphone

Published : Jul 30, 2024, 08:06 AM ISTUpdated : Jul 30, 2024, 08:09 AM IST
Suhana-Khan-put-on-Prada-48k-hair-clip

सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह एक महंगी हेयर क्लिप पहने हुए नजर आ रही हैं। सुहाना की इस हेयर क्लिप की कीमत 48 हजार रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

लाइफस्टाइल डेस्क : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी किसी राजकुमारी से कम नहीं हैं। उनके महंगे शौक बता देते हैं कि उनमें अपने पापा के ही गुण हैं। यह हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, इन तस्वीरों में सुहाना का लुक तो क्लासी लग ही रहा हैं, लेकिन उन्होंने बालों में जो हेयर क्लिप लगाई है उसका प्राइस जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आपको दिखाते हैं सुहाना कि यह लेटेस्ट तस्वीरें और उनके इस क्लिप की कीमत...

प्राडा की हेयर क्लिप फ्लॉन्ट करती दिखीं सुहाना

सुहाना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में सुहाना ने ग्रे कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हैं। इसके साथ ग्रे कलर का बैग कैरी किया है। लेकिन सबसे ज्यादा नजर सुहाना की हेयर क्लिप पर जा रही है, जो लग्जरी ब्रांड प्राडा की है। इस हेयर क्लिप की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शाहरुख खान की लाडली की इस हेयर क्लिप की कीमत 48561 रुपए है। दरअसल, यह क्लिप ओरिजिनल लेदर का बना हुआ है, जिसमें एक लंबा सा स्टिक दिया है, जिससे बाल को बांधा गया है। सुहाना ने आधे बाल बांधकर बीच वेव कर्ल्स किए हैं।

 

 

वायरल हुई सुहाना खान की तस्वीर

सुहाना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं और चार लाख 16 हजार से ज्यादा लोग इन तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं। कोई सुहाना के लुक की तारीफ कर रहा हैं, तो कोई उन्हें शाहरुख खान की कार्बन कॉपी बता रहा है। वहीं, कुछ यूजर सुहाना खान को अपकमिंग सुपरस्टार भी बोल रहे हैं। बता दें कि सुहाना खान ने कुछ समय पहले जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि ये फिल्म ओटीटी पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन सुहाना खान अपने लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तस्वीर वायरल होती है।

और पढ़ें- चौकोर नेकलाइन के 9 ट्रेंडी ब्लाउज सिंपल सी साड़ी में फूंक देंगे जान

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका
सिर्फ कपड़े नहीं ! डिटर्जेंट पाउडर से इन 5 चीजों को बनाएं चमकदार