Room Cooling Hacks:बिना AC-कूलर कमरा रहेगा ठंडा, चुनें प्लास्टिक बॉटल सहित 4 जुगाड़

Published : May 05, 2025, 04:30 PM IST

Simple Summer Cooling Hacks: कम खर्चे में कमरे को ठंडा रखने के कुछ आसान तरीके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सबसे ज़्यादा पॉपुलर है प्लास्टिक की बोतलों से कमरे को ठंडा करना। कैसे, आइए जानते हैं...

PREV
15

मई का महीना आते ही गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में घर के अंदर भी गर्मी से बचना मुश्किल होता है। इस गर्मी से बचने के लिए हम AC, कूलर वगैरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अगर AC, कूलर न हो तो भी घर को ठंडा रखा जा सकता है। अगर AC है, तो भी 24 घंटे चलाना संभव नहीं, बिजली का बिल बहुत ज़्यादा आ जाएगा। तो बिना एक रुपया खर्च किए, घर कैसे ठंडा रखें, आइए देखते हैं...

25

कम खर्चे में कमरे को ठंडा रखने के कुछ आसान तरीके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सबसे ज़्यादा पॉपुलर है प्लास्टिक की बोतलों से कमरे को ठंडा करना। कैसे, आइए जानते हैं...

35

3-4 प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर रात भर फ्रिज में रख दें। पानी के पूरी तरह जमने पर बोतलों को एक ट्रे पर रखें और कपड़े से ढक दें। इसे पंखे या कूलर के सामने रखें। पंखा या कूलर की हवा इन बोतलों से टकराकर ठंडी हो जाएगी और कमरा ठंडा हो जाएगा।

45

एक और तरीके के लिए टेबल फैन और 3-4 खाली प्लास्टिक की बोतलें चाहिए। बोतलों को बीच से काटकर, उन्हें एक पेपर पर चिपका दें। इस पेपर को पंखे के आगे चिपका दें। अब पंखे के पीछे बर्फ से भरा बर्तन रख दें। ये देसी कूलर कमरे को जल्दी ठंडा कर देगा।

55

नारियल के खोल का कमाल
नारियल के खोल को एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पानी डालें और जमने दें। जमने के बाद इन्हें टेबल फैन के सामने रख दें। इससे भी कमरा ठंडा हो जाएगा।
कमरे को ठंडा करने के लिए आप खसखस की खिड़की भी लगवा सकती हैं। इससे कमरे का तापमान बढ़ नहीं पता और ठंडक महसूस होती है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories