Skin Care Tips: अब सांवली त्वचा भी लगेगी गोरी, अपनायें यह ट्रिक्स और पाएं निखार

Published : Mar 01, 2025, 09:17 PM ISTUpdated : Mar 07, 2025, 04:24 PM IST
beauty skin

सार

रंगत निखारने के लिए महंगे ब्लीच की ज़रूरत नहीं! नींबू-शहद, दाल और दही-बेसन जैसे घरेलू नुस्खे अपनाएं और पाएं चमकदार त्वचा।

Skin Care Tips: आजकल हर कोई अपनी त्वचा की देखभाल को लेकर परेशान रहता है। बढ़ते प्रदूषण और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण चेहरे की रंगत पर असर पड़ता है। प्रदूषण, सूरज की तेज किरणें और केमिकल वाले उत्पादों का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है, जिससे त्वचा की रंगत निखरी हुई नजर आती है। इस समस्या का सबसे आसान उपाय है ब्लीच। बाजार में बिकने वाली ब्लीच से कुछ समय के लिए त्वचा निखर सकती है, लेकिन फिर कुछ दिनों बाद चेहरा पहले जैसा हो जाता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप चंद मिनटों में निखरी रंगत पा सकते हैं।

नींबू और शहद का मिश्रण

नींबू और शहद को बराबर मात्रा में मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी से धो लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर सूखने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही समय में त्वचा की रंगत निखर जाएगी। इस पैक को हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Home Remedies For High Fever: बिना पेरासिटामोल और DOLO-650 के आधे घंटे में उतर जाएगा 104 डिग्री बुखार, बस करें यह काम

दाल का पैक

दाल को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे बारीक पीस लें। आप इसमें थोड़ा कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा में बदलाव साफ तौर पर दिखेगा।

दही और बेसन

आप दही में बेसन मिलाकर भी अपनी त्वचा की रंगत निखार सकते हैं। यह एक बेहतरीन प्राकृतिक ब्लीच है। दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के बाद जो निखार आएगा, वह आपको हैरान कर देगा।

ये भी पढ़ें- सीढ़ियां चढ़ने से सेहत को मिलते हैं ये चार बड़े फायदे, लिफ्ट-एस्केलेटर छोड़ी सीढ़ी का करें इस्तेमाल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गोल सर्कल मेहंदी की 7 ट्रेंडी डिजाइन, हथेली और पैरों पर लगेगी एलिगेंट
बिना ब्रश भी मिलेगा परफेक्ट स्मोकी आई लुक, जानिए आसान मेकअप हैक