
नई मॉम बनने के बाद शरीर की शेप में कई बदलाव आते हैं कमर, हिप्स और बस्ट साइज पहले जैसा नहीं रहता। ऐसे में कपड़ों का कंफर्टेबल होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि पहनने पर वे अच्छी फिटिंग भी दें। सोनम कपूर का पोस्ट-प्रीग्नेंसी स्टाइल नई मॉम्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, क्योंकि वह ऐसे सूट चुनती हैं जो कम्फर्ट, कवरेज और स्टाइल, तीनों को बिल्कुल सही बैलेंस में रखते हैं। अगर आप भी नर्सिंग-फ्रेंडली, टमी-हाइडिंग और फिगर-फ्लैटरिंग सूट ढूंढ रही हैं, तो सोनम कपूर से इंस्पायर ये 5 सूट स्टाइल आपके लिए बिल्कुल बेस्ट हैं।
सबसे पहले बात करते हैं A-line कुर्ता विद स्ट्रेट पैंट्स की। यह स्टाइल हर बॉडी टाइप पर फबता है, खासकर नई मॉम्स पर, क्योंकि A-line शेप ऊपर से हल्का फिटेड होता है और नीचे की तरफ फ्लेयर के साथ टमी व हिप्स को आसानी से कवर कर देता है। सोनम कपूर अक्सर सिल्क या हैंडलूम A-line कुर्ते चुनती हैं जिनमें सटल जरी या गोटा डिटेलिंग होती है जो बिना ज्यादा शो-ऑफ किए एक क्लासी लुक देता है। यह स्टाइल आपको लंबा और स्लिम दिखाता है और चाहें तो आप इसे ब्रेस्टफीडिंग-फ्रेंडली भी बनवा सकती हैं।
और पढ़ें - 6 फुट हाइट नहीं लगेगी बेढंगी, बनवाएं कृति सेनन से 5 सूट सेट
यह डिजाइन लोअर टमी को पूरी तरह हाइड करता है और बॉडी को एंक्स्ट्रा ग्रेस देता है। सोनम कपूर का यह पसंदीदा सिल्हूट है क्योंकि यह नैचुरल कर्व को इंहेंस करता है और पोस्टपार्टल बॉडी को एलिगेंट फ्लो के साथ बैलेंस करता है। मुलायम मॉसलीन, रेयॉन या शिफॉन में यह स्टाइल हल्का भी लगता है और पार्टी-वियर वाइब भी देता है।
अगर आप आराम को स्टाइल की तरह ही प्रायोरिटी देती हैं, तो कफ्तान कुर्ता विद नैरो पैंट्स आपके लिए बना ही है। लूज फिटिंग और एडजस्टेबल डोरी वाला कफ्तान नई मॉम्स के लिए सबसे ब्रीदेबल, एयरी और फस-फ्री आउटफिट माना जाता है। कमर पर डोरी शेप को डिफाइन करती है, जिससे टमी नजर नहीं आती और लुक भी शेपली रहता है। सोनम कपूर पेस्टल शेड्स वाले कफ्तान को खूब पहनती हैं क्योंकि यह प्रीमियम मिनिमल लुक देता है।
और पढ़ें - अनन्या पांडे की 5 लहंगा फ्रेंडली हेयरस्टाइल, गर्ल्स पाएं ब्राइडल ग्लैम
नई मॉम पर स्ट्रेट कुर्ता विद ऑर्गेंजा दुपट्टा भी एक बेस्ट फिट देता है। जो सिंपल लुक और रिचनेस दोनों का परफेक्ट मेल है। स्ट्रेट कुर्ता हमेशा बॉडी को एलोगेट शेप देता है और साइड स्लिट इसे बल्कि दिखने से बचाता है। वहीं एक हल्का ऑर्गेंजा दुपट्टा पूरे लुक को इंस्टेंट फेस्टिव वाइब देता है बिना शोल्डर पर वेट डाले। सोनम का यह signature ethnic formula नई मॉम के लिए आइडियल है।
नई मॉम्स के लिए सबसे प्रैक्टिकल और स्टाइलिश ऑप्शन है ओवरसाइज्ड कॉटन लॉन्ग-शर्ट कुर्ता सेट। फ्रंट बटन्स इसे ब्रेस्ट फीडिंद फ्रेंडली बनाते हैं और लूज कॉटन फैब्रिक पूरे दिन आराम देता है। यह स्टाइल टमी को बिल्कुल स्मूद दिखाता है और प्लाजो या सिगरेट पैंट के साथ एफर्टलेस एलिगेंस देता है। यह लुक मदरहुड फेज के लिए बेहद चिक माना जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.