सोनम कपूर के डिजाइनर आउटफिट्स: ₹1 लाख से ₹80 लाख तक की हाई फैशन ड्रेस का कलेक्शन

Published : Dec 20, 2025, 12:44 PM IST
सोनम कपूर के डिजाइनर आउटफिट्स

सार

Sonam Kapoor Designer Outfits: सोनम कपूर के महंगे डिजाइनर आउटफिट्स की पूरी लिस्ट। बोटेगा वेनेटा की ₹3.18 लाख ड्रेस से लेकर ₹70–90 लाख के ब्राइडल लहंगे तक, जानिए सोनम कपूर का हाई फैशन कलेक्शन और स्टाइलिंग डिटेल्स।

सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और गॉर्जियस ड्रेस अप के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर भले ही 40 प्लस की हो चुकी हो लेकिन एक से बढ़कर एक डिजाइनर कपड़े सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। महंगे डिजाइनर कपड़ों का कलेक्शन रखना एक्ट्रेस को पसंद है। 1 लाख से लेकर 80 लाख तक की ड्रेस सोनम कपूर पहन चुकी हैं। आइए जानते हैं सोनम कपूर के डिजाइनर आउटफिट्स और हाई फैशन डिटेल्स के बारे में।

सोनम कपूर का चीक टॉप स्कर्ट सेट

सोनम कपूर ने साल 2024 में बोटेगा वेनेटा (Bottega Veneta) का प्री-फॉल कलेक्शन पहन खूब वाहवाही लूटी थी। इस कलेक्शन में नीले, पीले और काले रंग की चेक्स वाली एक लंबी बाजू की शर्ट और मैचिंग स्कर्ट खास थी। डबल-लेयर्ड हिप पैनल ड्रेस ने इसे बेहद खास बनाया। मोनोक्रोम स्टाइलिश और रीगल लुक वाली इस ड्रेस की कीमत ₹3.18 रु है। बोटेगा वेनेटा के ही टेक्स म्यूल्स, लिबर्टा बैग और कैट-आई सनग्लासेस पहनकर एक्ट्रेस ने अपने ओवरऑल लुक को सजाया।

सिल्क पेस्टल ड्रेस

सोनम ने Roksanda ब्रांड का सिल्क ड्रेस पहना था। ड्रेस की चमक ने इसे खास बनाया। इस ड्रेस की जिसकी कीमत लगभग ₹1.71-1.72 लाख थी।यह ड्रेस प्रीमियम लग्जरी ग्रुप में शामिल है और पहनने में फ्लोई व लाइट वेट है। ड्रेस में पीच, सॉफ्ट ऑरेंज, ब्लू और पेस्टल टोन इसे आकर्षक बनाता है। खास  इवेंट लाइटिंग में और भी स्टनिंग लगती है।फ्लोई और रिलैक्स्ड फिट सोनम कपूर के फिगर के अकॉर्डिंग परफेक्ट है। वेस्ट पर हल्का स्ट्रक्चर कमर को पतला दिखा रहा है। एक्ट्रेस ने ड्रेस लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल ज्वेलरी, सॉफ्ट मेकअप और न्यूड टोन लिप्स लुक चुना।

और पढ़ें: Christmas Eve 2025: रेड आउटफिट्स जो आपको बनाएंगे पार्टी की क्वीन

सोनम कपूर का महंगा लहंगा

सोनम कपूर के  ब्राइडल लहंगे की कीमत सुन कोई भी दांतों तले उंगलिया दबा सकता है। अनुमान के हिसाब से एक्ट्रेस ने लाल रंग का ₹70-90 लाख का लहंगा पहना था। खास मौके के लिए सोनम ने प्रीमियम लहंगा लुक चुना। ब्राइडल लहंगे को फेमस डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। इस लहंगेमें कमल के फूलों की एंब्रॉयडरी और सोने-चांदी के धागों का वर्क था।

और पढ़ें: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का विदेशी स्वैग, लाखों में है एक-एक बैग की कीमत

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Kitchen Storage Ideas: 300 में किचन ऑर्गनाइज कैसे करें? कम बजट के 6 आसान तरीके
Table Mini Lamp: टेबल लैंप मिनी साइज डिजाइन, ऑफिस टेबल के लिए 8 ऑसम ऑप्शन