मॉम टू बी सोनम कपूर व्हाइट सूट में लगी क्वीन, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Published : Nov 23, 2025, 02:23 PM IST
Sonam Kapoor Fashion

सार

Sonam Kapoor White Suit Designs: एक्ट्रेस सोनम कपूर सेकंड प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया और एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। व्हाइट सूट में तो वो क्वीन सरीखा नजर आईं। 

Sonam Kapoor Fashion: सोनम कपूर भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनका स्टाइल आए दिन चर्चा में रहता है। उन्हें फैशन क्वीन माना जाता है। हाल ही में अनिल कपूर की बिटिया ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया। 40 की उम्र में वो फिर से बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। प्रेग्नेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर नजर आने लगा है। अदाकार ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं।

वायु आहूजा की मां सोनम ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की। व्हाइट सूट में उनका लेटेस्ट लुक सामने आया। जिसे देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अप्सरा जैसी लग रही हैं।

शॉर्ट अनारकली सूट

व्हाइट कलर अनारकली सूट में सोनम की रॉयलनेस झलक रही है। फुल स्लीव्स सूट के साथ अदाकारा ने थ्रेड वर्क और सीक्वेंस वर्क से सजा दुपट्टा कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने शॉर्ट पैंट जोड़ा गया है।

गोल्डन हैवी हार विद कंगन

सोनम( Sonam Kapoor) ऐसे ही नहीं स्टाइलिश डीवा बोली जाती हैं। उन्होंने व्हाइट सूट के साथ हैवी गोल्ड हार पहना है। हार सूट के साथ इस तरह मैच कर गया है, जिसे पहली नजर में देखें तो वो हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी जैसी लग रही है। जबकि एक्चुअल वो हार है। अदाकारा ने बड़े-चौड़े हार के साथ झुमका जोड़ा है और हाथों में कंगन पहना है।

इसे भी पढ़ें: Sherwani Designs: शादी में दामाद जी का होगा स्वैग, ट्राई करें शेरवानी के 6 डिजाइंस

मेकअप और हेयर स्टाइल

सोनम ने सूट और हार को फ्लॉन्ट करने का स्पेस दिया है। उन्होंने मेकअप को नेचुरल टोन दिया है और लाइट पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक लगाया है। बालों को पूरी तरह से चिपकाकर बांधा है और पीछे से चोटी बनाया है। उन्होंने खुलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। सोनम का यह लुक प्रेग्नेंट महिला कॉपी करके महफिल लूट सकती हैं।

 

इससे पहले सोनम ने वेस्टर्न लुक में बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। लॉन्ग टॉप-ब्लैक स्कर्ट और ऊपर से उन्होंने लॉन्ग कोट पहना था। विंटर में आप उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। 

और पढ़ें: Palak Tiwari Ethnic Looks: बेस्टी की शादी में ट्राई करें पलक तिवारी से एथनिक लुक्स

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Candle Holder: डायनिंग टेबल के लिए एस्थेटिक कैंडल होल्डर, डिनर पर सजाएं 10 डिजाइन
कमरे की खाली जगह को बनाएं खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर, ये 5 आइडियाज आ सकते हैं काम