
Wedding Sherwani Designs: शादी का मौसम आते ही बाजार लहंगे और शेरवानी से जगमगा उठते हैं। सात फेरे लेने वाले दूल्हा-दुल्हन अपनी पसंद के आउटफिट चुनते हैं, कुछ तो मैचिंग लुक भी ट्राई करते हैं। अगर आप भी इस विंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और परफेक्ट शेरवानी की तलाश में हैं, तो यहां दिए गए डिजाइंस आपके लुक में पूरा स्वैग भर देंगे।
क्रीम कलर हमेशा से शादी का फेवरट रहा है। ज्यादातर दूल्हे राजा इस रंग की ही शेरवानी पहनना पसंद करते हैं। ये सटल लुक क्रिएट करता है। क्रीम कलर के शेरवानी पर गोल्डन या थ्रेडवर्क एम्ब्रॉएडरी एक रॉयल महाराजा टच देती है। इसे लाल या गोल्डन दुपट्टे के साथ पेयर करें।
आइवरी कलर की शेरवानी पर हल्का सीक्वेंस और मिरर वर्क काफी ट्रेंड में हैं। यह शेरवानी एलिगेंट और मॉर्डन लुक देता है। खासकर नाइट टाइम के वेडिंग के लिए।
पेस्टल शेड्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। मिंट ग्रीन शेरवानी लाइट, फ्रेश और फोटोज में बेहद क्लासी लगती है। इसे फ्लोरल साफा के साथ पहनें, लुक और निखर जाएगा।
अगर दुल्हन का लहंगा पिंक कलर का है, तो फिर सिल्क में आप पिंक कलर की इस पैटर्न की शेरवानी खरीद सकती है। ये काफी क्लासिक लुक क्रिएट करता है। अगर आपको रॉयल लुक अपनी शादी में चाहिए, तो राजस्थानी प्रिंट ऑफ व्हाइट शेरवानी चुन सकते हैं। दोनों ही डिजाइंस आपको 10 हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
और पढ़ें: शादी में 300Rs में लगेंगी शाही, पहनें गोटा पट्टी ब्लाउज डिजाइंस
पहली शेरवानी रेड कलर में है, जिस पर गोल्डन थ्रेड की हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इसे रॉयल और फेस्टिव लुक देती है। इसके साथ क्रीम कलर की दुपट्टा स्टाइल शॉल मैच की गई है, जिसमें रेड बॉर्डर का खूबसूरत काम है। वहीं, दूसरी शेरवानी मैरून शेड में है, जिसमें नीचे की ओर ट्रेडिशनल लायन मोटिफ और मंदिर-आर्ट स्टाइल एम्ब्रॉयडरी का शानदार डिजाइन बना है। इसके साथ क्रीम पगड़ी, मल्टीलेयर पर्ल हार और वेलवेट शॉल जोड़कर पूरा लुक बेहद रॉयल और दूल्हा-स्टाइलिश बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: विंटर वेडिंग में दिखना है एस्थेटिक, ट्राई करें शनाया कपूर से 7 ब्लाउज
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.