
लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि वह साड़ी और लहंगे के साथ कौन सी हेयरस्टाइल चुनें। अगर बाल छोटे और बेजान हों तो दिकक्त और ज्यादा बढ़ जाती है। नवरात्री से लेकर करवाचौथ तक कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी इन फेस्टिवल में लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज हम आपको बताएंगे कि लहंगे के साथ आप कौन से हेयरस्टाइल चुन परी लग सकती हैं।
1) लो बन हेयरस्टाइल
अगर लहंगे के साथ आप सारा तेंदुलकर जैसा वी नेक ब्लाउज कैरी किया है। तो आप लोअर बन ट्राई कर सकती हैं। ये लुक छिपाता भी नहीं है और आउटफिट भी जमकर खिलता है। लो बन गोल चेहरे पर ज्यादा प्यारी लगती है। सबसे पहले बालों को बैक कॉम्ब करते हुए पीछे ले जाएं और गुथ करें फिर इसे रोलर की मदद से राउंड करें। सारा ने गजरे के साथ इसे सजाया है।
2) कर्ल हेयरस्टाइल
लहंगे के साथ कर्ली हेयर भी प्यारे लगते हैं। अगर आपका चेहरा कियारा आडवाणी जैसा डायमंड शेप में है। तो मीडिया पार्ट पर आप कर्ल हेयरस्टाइल चुन सकती हैं। ये काफी कूल लगती हैं हालांकि, इसे बनाने में वक्त ज्यादा लग सकता है।
3) वेवी हेयरस्टाइल
आपने यू या फिर डीप नेक ब्लाउज कैरी किया है तो तारा सुतारिया जैसी हेयरस्टाइल चुनें। एक्ट्रेस नो नो जूलरी लुक को वेवी हेयर के साथ काफी स्टाइलिश लुक दिया है। ये पतले फेस पर प्यारी लगेगी। अगर आपके बालों में वॉल्यूम होने के साथ टाइम भी हैं तो इसे स्टाइल कर सकती हैं।
4) लो पोनी टेल हेयरस्टाइल
हर बार जरूरी नहीं है कि लहंगे के साथ हैवी हेयरस्टाइल कैरी कि जाए, अगर आप भारी लहंगा पहन रही हैं तो सारा तेंदुलकर जैसी लो पोनी टेल बना सकती हैं। ये काफी सिंपल होने के साथ प्यारी लगती हैं और इसे बनाने में कम वक्त लगता है।
ये भी पढ़ें- Easy Hairstyles: हर मौके के लिए परफेक्ट श्रद्धा कपूर की 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.