Independence Day 2025 Wishes Quotes in Hindi: शुभकामनाएं, देशभक्ति शायरी, प्रेरणादायक कोट्स और फोटो स्टेटस

Published : Aug 15, 2025, 06:00 AM IST
Independence-Day-2025-wishes

सार

Happy Independence Day 2025 Wishes: 15 अगस्त 2025 को देश अपना 79वें स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर हम आपके लिए लाएं हैं, देशभक्ति से भरे मैसेज, शायरी और स्टेटस जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं।

15 August 2025 Desh Bhakti Quotes Shayari in Hindi: देश 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। यह सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी का अमूल्य उपहार दिया। इस खास दिन के लिए हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं, देशभक्ति से भरे शुभकामनाएं, जोश जगाने वाली शायरियां, प्रेरणादायक कोट्स और गर्व से भरे फोटो स्टेटस जो आपके जज्बे को और भी ऊंचा करेंगे। आप इन कोट्स और मैसेज को अपनों को भी भेज सकते हैं। आइए, 15 अगस्त 2025 को देश के तिरंगे की शान में अपनी भावनाएं शब्दों और तस्वीरों के जरिए जाहिर करते हैं।

वतन परस्ती से भरा ये मैसेज आपके अंदर देशप्रेम की लौ और तेज कर देगा। आजादी का ये जश्न है, तिरंगे का सम्मान है, हम भारतीय हैं, यही हमारी पहचान है।

तिरंगा की रंग में रंगने का ये दिन है। अपनों को भेंजे प्यारा सा मैसेज-आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है। 

देश और तिरंगा का सम्मान करना सबसे बड़ा धर्म है। इस मैसेज के जरिए समझे-आजादी का ये जश्न है, तिरंगे का सम्मान है, हम भारतीय हैं, यही हमारी पहचान है।

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।

फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं जो मिट गए देश पर हम उनको सलाम करते हैं ! स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई !

गंगा, यमुना, यहां नर्मदा मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा शांति प्रेम की देता शिक्षा मेरा भारत सदा सर्वदा ! स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

स्वतंत्रता दिवस एक तारीख नहीं बल्कि वो एहसास है जो हमें हमारे इतिहास से जोड़ती है। इस भावना को महसूस करने के लिए ये शायरी देखें। 

ना पूछो जमाने से, क्या हमारी कहानी है,हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।- अज्ञात

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है जोर कितना बाज़ुए-कातिल में है।- बिस्मिल अजीमाबादी

मिट्टी की मोहब्बत में हम आशुफ्ता-सरों ने,वो कर्ज उतारे हैं कि वाजिब भी नहीं थे।-इफ्तिखार आरिफ

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा।-अल्लामा इकबाल

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी।-लाल चन्द फलक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप अपने व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये 5 स्टेटस लगा सकते हैं।

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी। इस स्टेटस को अपने सोशल मीडिया पर लगाएं। आप तस्वीर के साथ भी यहां से लगा सकते हैं।

मेरा तिरंगा, मेरी शान – इस पर जान भी कुर्बान! इस लाइन और फोटो से आप अपनी देशभक्ति जाहिर कर सकते हैं।

शहीदों के बलिदान से मिली है आजादी, इसे कभी खोने मत देना। इस स्टेटस से शहीदों के बलिदान को याद करें।

दिल में देश, आंखों में सपने, और हाथ में तिरंगा। कम शब्दों में बयां करें अपने देश के प्रति सम्मान को।

गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा, चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा। इन मैसेज, शायरी और स्टेटस के जरिए आप 15 अगस्त के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंग जाएं और दूसरों को भी रंग दें।

इसे भी पढ़ें: Independence Day Saree Idea: आजादी के मौके पर पहनें ये 5 साड़ी डिजाइंस, देशभक्ति की रंग में खूब खिलेंगी

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सर्दियों में हर बार जम जाता है नारियल तेल? ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स सेकंडों में बना देंगी लिक्विड
दिखने में एक पर आसामान जमीन का है फर्क, जानें बांधनी और चुनरी प्रिंट में अंतर