Tiranga Saree Designs: चाहे आप स्कूल टीचर हों या कॉलेज गर्ल, अगर 15 अगस्त पर अपनी साड़ी में देशभक्ति के रंग शामिल करना चाहती हैं, तो यहां कुछ पैटर्न दिए गए हैं जिन्हें देखकर आप अपने लिए चुन सकती हैं।

Independence Day Saree Designs: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन होता है। इस खास मौके पर लोग न सिर्फ तिरंगे को सलाम करते हैं, बल्कि अपने कपड़ों में भी देशभक्ति का रंग शामिल करते हैं। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसे साड़ी डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं जो तिरंगे के रंगों से सजी हैं और आपको पूरे दिन खूबसूरत और अलग लुक देंगी।

तिरंगा बॉर्डर साड़ी डिजाइन

सफेद साड़ी पर हरे,केसरिया और व्हाइट बॉर्डर सुंदर कॉम्बिनेशन है। हल्के-फुल्के फ्लोरल मोटिफ इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं। ग्रीन ब्लाउज के साथ इसका लुक और भी रिच और पारंपरिक दिखता है।

तिरछी स्ट्राइप पैटर्न तिरंगा साड़ी

यह कॉटन बेस साड़ी तिरंगे के रंगों वाली तिरछी स्ट्राइप पैटर्न में डिजाइन की गई है। इसका हल्का और आरामदायक कपड़ा इसे दिनभर पहनने के लिए परफेक्ट बनाता है। गोल्डन बॉर्डर इसके लुक में एलिगेंस जोड़ता है।

फ्लैग प्रिंट साड़ी डिजाइन

सफेद साड़ी पर तिरंगे रंग की फ्लैग प्रिंट डिजाइन इसे खास बनाती है। ग्रीन बॉर्डर और केसरिया-ग्रीन स्ट्राइप्स इसे देशभक्ति का पूरा एहसास देती हैं। लाल रंग के ब्लाउज के साथ इसका कॉन्ट्रास्ट बेहद स्टाइलिश लगता है।

केसरिया-सफेद और हरे रंग की साड़ी

केसरिया, सफेद और हरे रंग के सुंदर कॉम्बिनेशन वाली यह साड़ी तिरंगे का परफेक्ट लुक देती है। रिच सिल्क फैब्रिक और ग्रीन बॉर्डर इसे फेस्टिव और देशभक्ति दोनों मौकों के लिए खास बनाते हैं। सिल्वर ब्लाउज के साथ इसका कॉन्ट्रास्ट लुक बेहद एलिगेंट है।

इसे भी पढ़ें: Independence Day Home Decor: घर सजाने की 6 आसान टिप्स, 15 अगस्त सेलिब्रेशन बनेगा स्पेशल

तिरंगा ब्लॉक्स साड़ी डिजाइन

सफेद बेस पर केसरिया और हरे रंग के ब्लॉक्स और प्रिंट्स वाली यह कॉटन साड़ी हल्की और कम्फर्टेबल है। इसके डिजाइन में तिरंगे के रंगों का बैलेंस्ड इस्तेमाल इसे स्टाइलिश और सिंपल बनाता है। ऑरेंज ब्लाउज और सिल्वर ज्वेलरी के साथ यह लुक पारंपरिक अंदाज में परफेक्ट लगता है।

शेवरॉन साड़ी डिजाइन

ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट कलर की शेवरॉन (V-शेप) स्ट्राइप्स वाली यह साड़ी मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देती है। हल्के और फ्लोई फैब्रिक के कारण यह पहनने में बेहद आरामदायक है। ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज और ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ इसका लुक और भी आकर्षक बन जाता है।

अशोक चक्र पैटर्न साड़ी

सफेद बेस पर केसरिया, हरे और नीले रंग के ज्योमेट्रिक व डॉट पैटर्न वाली पहली साड़ी हल्की कॉटन फैब्रिक से बनी है, जिसमें ग्रीन बॉर्डर और तिरंगे के रंगों का सुंदर मेल 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे मौकों के लिए परफेक्ट लुक देता है, वहीं दूसरी साड़ी तिरंगे के रंगों में ऑरेंज पल्लू, ग्रीन बॉर्डर और सफेद बीच में अशोक चक्र के प्रिंट के साथ देशभक्ति का शानदार अंदाज पेश करती है, जिसमें स्ट्राइप पैटर्न वाला बॉर्डर और सिल्क जैसी शाइन पारंपरिक व फेस्टिव दोनों लुक को एक साथ समेटे हुए है। ये तमाम साड़ी डिजाइंस आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे। कीमत की बात करें तो 500-2000 रुपए तक होगी।

और पढ़ें: 1 Gram Gold Krishna Pendants: 1 ग्राम में पहनें कृष्णा गोल्ड पेडेंट, भारी लगेगी शॉर्ट चेन