Published : Aug 26, 2024, 04:53 PM ISTUpdated : Aug 26, 2024, 05:00 PM IST
Tamannaah Bhatia trendy lehenga: जन्माष्टमी को खास बनाने के लिए आप राधा के रूप को खूबसूरत लहंगा-चोली संग पहन पूरा कर सकती है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लेटेस्ट लहंगा खासतौर पर फेस्टिवल के लिए डिजाइन किए गए हैं। जानिए लेटेस्ट लहंगे के बारे में।
तमन्ना भाटिया का सरोज श्रीजा लहंगा सिंदूरी लाल रंग का है।TORANI कलेक्शन के खास लहंगे में सुच्चा जरदोज और डोरिया कढ़ाई वर्क किया गया है। रॉ सिल्क लहंगे में गेरुआ रंग की चोली में चिड़ी और ईंद डिजाइन बनाया गया है। आप जन्माष्टमी में सिंदूरी रंग के लहंगे में सज महारानी सी खूबसूरत दिखेंगी।
25
हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा
राधा-रानी सा भव्य रूप तमन्ना भाटिया के ट्रेडीशनल लहंगे में झलक रहा है। बेबी पिंक और स्काई ब्लू कलर के लहंगे में कटआउट वर्क वाला एंब्रॉयडरी दुपट्टा इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गोल्डन जरी और पर्ल वर्क भी नजर आ रहा है। आप जन्माष्टमी में लाइट कलर के एंब्रॉयडरी लहंगे संग सज सकती हैं।
35
गोल्डन एंब्रॉयडरी लहंगा
गोल्डन कलर के लहंगे खास मौकों में रंग जमा देते हैं। तमन्ना भाटिया ने गोल्डन जरी वर्क वाले लहंगे को डीप वी नेक चोली के साथ पेयर किया है। लहंगे के साथ तमन्ना ने नेट का दुपट्टा भी पहना है। गोल्डन लहंगे को आप कुंदन वाले चोकर के साथ पेयर करें।
45
प्लीटेड ग्रीन लहंगा
अगर हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा पहनने का मन नहीं है तो आप प्लीटेड लहंगे संग एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहन सकती हैं। हरितालिका तीज के दिन ग्रीन लहंगा पहन गॉर्जियस लगेंगी। साथ में हैवी नेकलेस और झुमकी पहनना न भूलें।
55
जरी-सितारा वर्क लहंगा
पर्पल कलर के जरी-सितारा वर्क लहंगा को पहन कोई भी स्टनिंग लुक पा सकता है। हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे संग आपको हैवी ज्वैलरी की बजाय स्टेटमेंट ज्वेलरी पेयर करनी चाहिए।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.