
Unique Mehendi Designs: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। एक समय था जब हमें फैशन मैगजीन या टीवी से अलग-अलग ट्रेंड के बारे में पता चलता था, लेकिन आजकल ट्रेंड को वायरल करने के लिए सोशल मीडिया ही काफी है। सोशल मीडिया पर मेहंदी के अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन और लेटेस्ट पैटर्न भी देखने को मिलते हैं। वहीं, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड भी एक समय पर शुरू हुआ था। इसी बीच अब चेहरे पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड वायरल हो रहा है। सुनकर थोड़ा हैरानी हो सकती है लेकिन यह सच है। देखा जाए तो ये मेहंदी डिजाइन खराब नहीं बल्कि अच्छी भी लगती हैं। आप भी इन पर एक नजर डालें।
मेहंदी की इन डिजाइन को मेहंदी आर्टिस्ट सलीहा ख्वाजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। यह पहला वीडियो देखें। इंस्टाग्राम पर इसे एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहंदी लड़की नहीं बल्कि लड़के के चेहरे पर लगाई जा रही है। लड़के की हल्की दाढ़ी है, वहीं मेहंदी से बेल का डिजाइन बनाया गया है।
अब जब हम अनोखी मेहंदी की बात कर ही रहे हैं, तो जरा इस आइडिया पर गौर करें। यहां कानों पर झुमके के आकार की मेहंदी लगाई गई है और पूरे कान पर मेहंदी से वैसा ही डिजाइन बनाया गया है, जैसा ईयर कफ पहना जाता है।
इस अगले डिजाइन में गाल पर फ्लोरल डिजाइन बनाया गया है। इसके बाद चेहरे को बेल के डिजाइन से कवर किया गया है। लड़के की हल्की दाढ़ी पर भी यह मेहंदी लगाई गई है।
लड़कियां अक्सर आंखों के किनारों पर लाइनर से डिजाइन बनाती हैं, लेकिन परमानेंट डिजाइन पाने के लिए आंखों के किनारों पर मेहंदी लगाई जा सकती है। इसमें ड्रॉप्स वाला डिजाइन बनाया गया है। हालांकि, इसे आंखों के बिल्कुल करीब लगाने से बचना जरूरी है।
लड़कियां चेहरे पर भी मेहंदी सजा सकती हैं। कलाकार ने अपने चेहरे पर भी मेहंदी लगाई है। यह डिज़ाइन चेहरे के एक तरफ लगाया गया है। जैसे हाथों पर मेहंदी लगाई जाती है, वैसे ही यहाँ चेहरे पर मेहंदी लगाई गई है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.