
पौधों की पत्तियों को अगर ध्यान से देखें, तो उनकी सतह पर बहुत ही छोटे-छोटे छिद्र (holes) दिखाई देते हैं। आमतौर पर ये नंगी आंखों से साफ दिखाई नहीं देते, लेकिन माइक्रोस्कोप में देखने पर ये बेहद साफ दिखते हैं। आखिर इन होल्स को क्या कहते हैं? और इनका काम क्या है? दरअसल इन छोटे छिद्रों को स्टोमाटा (Stomata) कहा जाता है। स्टोमाटा पौधों के जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं, जितने इंसानों के लिए फेफड़े।
स्टोमाटा (Stomata) ऐसे छोटे-छोटे छेद होते हैं जो पत्तियों की ऊपरी या निचली सतह पर मौजूद रहते हैं। ये छिद्र पौधे को सांस लेने, पानी छोड़ने और गैसों के आदान–प्रदान में मदद करते हैं।
और पढ़ें- अनंत अंबानी के प्रीमियम गोल्ड-डायमंड ब्रोच डिजाइंस, जिनकी कीमतें रिकॉर्ड तोड़
और पढ़ें- चांदी सा चमकेगा लुक! जब हाथ में लेंगी छोटे सिल्वर हैंडबैग
ज्यादातर पौधों में स्टोमाटा पत्ती की निचली सतह पर ज्यादा होते हैं। इससे पानी का नुकसान कम होता है। लेकिन कुछ जलीय पौधों (water plants) में ये ऊपरी सतह पर भी पाए जाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.