Tissue Roll Bangle Box: पुराने टिश्यू रोल से बनाएं स्टाइलिश चूड़ी ऑर्गेनाइजर

Published : May 22, 2026, 08:30 AM IST
Tissue Roll Bangle Box

सार

DIY Bangle Organizer: पुराने टिश्यू पेपर रोल को फेंकने की बजाय उनसे खूबसूरत और स्टाइलिश बैंगल बॉक्स बनाएं। यह DIY आइडिया कम खर्च में आपकी चूड़ियों को सुरक्षित और ऑर्गेनाइज रखने का शानदार तरीका है। 

Tissue Paper Roll Bangle Box: किचन या बाथरूम में टिश्यू पेपर और टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन टिश्यू खत्म होने के बाद उसके रोल अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं। हालांकि, थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से आप इन्हीं खाली रोल्स से एक स्टाइलिश और यूजफुल बैंगल बॉक्स बना सकते हैं। कम खर्च में तैयार होने वाला यह DIY आइडिया आपकी चूड़ियों को सुरक्षित और ऑर्गेनाइज रखने का शानदार तरीका है। इसमें आप मेटल, ग्लास और डिजाइनर चूड़ियों को आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

टिश्यू पेपर बैंगल बॉक्स बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस DIY बैंगल बॉक्स को बनाने के लिए आपको खाली टिश्यू पेपर रोल, कार्डबोर्ड बॉक्स, वेलवेट या सिल्क फैब्रिक, ग्लू, कैंची, लेस, मोती और सजावट का सामान चाहिए होगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से रंग और डिजाइन चुन सकते हैं।

और पढे़ं- Glass Bangle Box: PVC पाइप से बिसलेरी बोतल तक, बनाएं ग्लास चूड़ियों के लिए ट्रेंडी बॉक्स

कैसे बनाएं टिश्यू पेपर रोल बैंगल बॉक्स?

टिश्यू पेपर रोल बैंगल बॉक्स बनाने के लिए सबसे पहले खाली रोल्स को अच्छी तरह साफ करें। अगर रोल छोटा है, तो उसमें एक दो रोल और जोड़ लें। वहीं, अगर रोल ज्यादा लंबा है, तो उसे बराबर आकार में काट लें। अब रोल के ऊपर वेलवेट या रंगीन कपड़ा चिपकाएं ताकि वह आकर्षक दिखाई दे। आप चाहें तो रोल पर लेस, गोटा पट्टी या स्टोन वर्क भी कर सकते हैं। इसके बाद इन रोल्स को किसी स्क्वेयर कार्डबोर्ड बॉक्स के अंदर चिपका दें। आपका स्टाइलिश बैंगल बॉक्स तैयार हो जाएगा।

बिना बॉक्स के बनाएं बैंगल ऑर्गेनाइजर

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के बैंगल ऑर्गेनाइजर बनाना चाहते हैं, तो चार से पांच लंबे टिश्यू रोल लें और उन्हें किसी वुडन या कार्डबोर्ड रैक पर ऊपर से नीचे की ओर अरेंज करें। अब इसमें अपनी ग्लास, मेटल चूड़ी या ब्रेसलेट को व्यवस्थित तरीके से रखें। आप चाहें तो इसे रंग बिरंगे पेपर, लेस या स्टोन से डेकोरेट भी कर सकते हैं।

वॉल हैंगिंग बैंगल ऑर्गेनाइजर

अगर आपके पास बॉक्स बनाने का समय नहीं है, तो आप वॉल हैंगिंग बैंगल ऑर्गेनाइजर भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक मजबूत रस्सी लें और ऊपर की तरफ गांठ बनाएं। अब बीच-बीच में टिश्यू पेपर रोल चिपकाते जाएं और एक हुक लगाएं ताकि बैंगल डाल सकें। इसके बाद उसे दोबारा स्टिक कर दें। यह DIY बैंगल ऑर्गेनाइजर न सिर्फ आपकी चूड़ियों को व्यवस्थित रखेगा, बल्कि दीवार की सजावट को भी खूबसूरत बना देगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Wooden Door Maintenance Tips: बाथरूम का लकड़ी वाला दरवाजा जल्दी गल रहा है? अपनाएं ये आसान उपाय
Scarf Hairstyles: गजरा का गुजरा जमाना, मॉडर्न लुक के लिए बनाएं स्कार्फ हेयरस्टाइल